*उपमुख्यमंत्री ने विधायक विवेक शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं*

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 10 अगस्त :   उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनसेवा और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
May be an image of 9 people
बता दें, रविवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कला में विधायक विवेक शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
May be an image of 4 people and dais
उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विधायक विवेक शर्मा और उनके परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विधायक के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विवेक शर्मा की पत्नी मृदु शर्मा सहित परिवारजन उपस्थित रहे।
May be an image of 10 people and people smiling
विधायक की कार्यशैली की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपने क्षेत्र की प्रगति और जनता की भलाई के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, जो अनुकरणीय है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अध्यापकों के साथ विद्यार्थी भी विदेश में एक्सपोजर विजिट पर जाएंगेः मुख्यमंत्री

60 प्रतिशत बन चुके भवनों को दो साल में करेंगे पूराः सीएम एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सोलन के एक दिवसीय दौरे के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लंदन ..बेडरूम में घुसा किलर और महिला को चाकू से गोद डाला, पति बचाने आया तो हमला कर किया गंभीर घायल

लंदन में एक 24 साल की भारतीय मूल की लड़की, किरणदीप कौर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है।  कातिल ने बेडरूम में घुसकर हत्याकांड को अंजाम दिया है. इस दौरान बगल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने धारा 144 के तहत जारी किए आदेश : ज़िला में आग्नेयास्त्र, विस्फोटक और घातक हथियार नहीं लाने और सार्वजनिक स्थानों में इनके उपयोग या प्रदर्शन को पूर्णतया प्रतिबंधित

एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं।  जारी आदेश के अनुसार ज़िला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे प्रोफेसर चंद्र कुमार

एएम नाथ। चंबा : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!