मंडी नगर निगम में तीसरी बार भाजपा के महापौर और उप महापौर बनना कार्यकर्ताओं की जीत : जयराम ठाकुर

by

सरकार ने पहले तो चुनावों को टालने का हरसंभव प्रयास किया और अब जब परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए, तो वे जीते हुए जनप्रतिनिधियों को शपथ लेने से रोक रहे

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के बाद पत्रकारवार्ता में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने पहले तो चुनावों को टालने का हरसंभव प्रयास किया और अब जब परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए, तो वे जीते हुए जनप्रतिनिधियों को शपथ लेने से रोक रहे हैं, जो पूरी तरह से लोकतंत्र के खिलाफ और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार दबाव डालकर जनप्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने की हरसंभव कोशिश कर रही है लेकिन हमारी विचारधारा के जीते हुए पार्षदों की एकजुटता के आगे उनकी एक नहीं चल रही है। धर्मशाला और सोलन में आज कांग्रेस के सदन से भाग जाने वाला के कारण कोरम पूरे नहीं हुए लेकिन मंडी में हमारा कोरम पूरा हुआ और हमारी जीत पक्की हुई।
मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने के लिए अधिकारियों द्वारा दिए गए नामांकन पत्र से प्रस्तावक का फॉर्म ही गायब था। भाजपा की कड़ी आपत्ति और अन्य निगमों के फॉर्म दिखाने के बाद अधिकारियों ने अपनी गलती मानी और नया फॉर्म उपलब्ध कराया।
​जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव परिणाम अनुकूल न होने के कारण कांग्रेस मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को टालने का प्रयास कर रही थी। मंडी नगर निगम में दोबारा भाजपा का कब्जा होने पर उन्होंने जनता का आभार जताया और पार्षदों को बधाई दी।
उन्होंने मंडी नगर निगम में सुमन ठाकुर को महापौर तथा जितेंद्र कुमार को उपमहापौर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई व सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपने कुशल नेतृत्व, जनसेवा और समर्पण से शहर के सर्वांगीण विकास एवं नागरिकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगे।
जयराम ठाकुर ने याद दिलाया कि मंडी नगर निगम का निर्माण भाजपा के कार्यकाल में हुआ था और तब से लेकर अब तक लगातार तीसरी बार यहां भाजपा का ही मेयर और डिप्टी मेयर बनना यह साफ दर्शाता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जमीन से जुड़ी पार्टी है और जनता ने अपना स्पष्ट जनादेश भाजपा के पक्ष में सुनाया है। उन्होंने मंडी नगर निगम में इस शानदार प्रदर्शन के लिए स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और द्रंग के विधायक पूर्ण चंद का विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने चुनाव में एकजुटता दिखाकर पार्टी के निर्णय को मजबूत किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से ही यह ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित हुई है और अब उनकी उम्मीदों के अनुरूप ही समर्पित जनप्रतिनिधियों को जनता की सेवा का मौका मिला है, जिससे सभी पार्षद मिलकर शहर के विकास के लिए समर्पित होकर काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सर्वसम्मति से सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में तैनात राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य का भी विशेष धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण : यात्रा मार्ग पर छोटी पानी की बोतलों और नमकीन के छोटे पैकेटों की बिक्री पर रोक

पंजीकरण अनिवार्य, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील एएम नाथ। चंबा (भरमौर) : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का किया आह्वान

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने निर्वाचन सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबार्ड द्वारा मनाया गया 44वां स्थापना दिवस : नाबार्ड ग्रामीण समाज की समृद्धि तथा किसानों व महिलाओं की आय में बढ़ौतरी करने में अहम भूमिका निभाता

एएम नाथ। धर्मपुर : नाबार्ड द्वारा गत दिवस सोलन ज़िला के धर्मपुर विकास खण्ड के तहत चामियां गांव में 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबंधक अशोक चौहान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च पाठशाला कोतवाली बाजार के होनहारों को किया पुरस्कृत : युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना शिक्षा का मूल उद्देश्य : विधायक सुधीर शर्मा

धर्मशाला 18 दिसंबर : धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा जिम्मेदार नागरिक बनाना है जो देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने के...
Translate »
error: Content is protected !!