मंडी–पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 17 वर्षीय छात्रा की मौत

by

एहजू के पास टेम्पो की टक्कर से 11वीं की छात्रा ने तोड़ा दम

नरेंद्र भारती। मंडी : मंडी–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगेंद्रनगर उपमंडल के एहजू के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 17 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान अनु पुत्री पुन्नू राम, निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। वह एहजू स्थित विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा थी और रोजाना की तरह स्कूल जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय जब छात्रा सड़क पार कर रही थी या किनारे से गुजर रही थी, तभी तेज रफ्तार टेम्पो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टेम्पो चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किशोरवस्था नशे की शुरुआत के लिए संवेदनशील आयु वर्ग : नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हुई स्टडी में हुआ खुलासा

ऊना, 4 नवम्बर – किशोरावस्था सबसे अहम आयु वर्ग है। इस उम्र में जहां भविष्य का आधार बनता है वहीं नशीले पदार्थों की शुरुआत भी इसी उम्र से होती है। किशोर नशे की शुरुआत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चहेतों को फिन्ना सिंह परियोजना में टेंडर देने के लिए धांधली कर रही है सरकार : जय राम ठाकुर

जॉइंट वेंचर को रोककर सरकार अपने लोगों को पहुंचाना चाहती है फायदा केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजनाओं में भी सरकार कर रही है भ्रष्टाचार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल भड़ीयांकोठी के पारितोषिक वितरण समारोह की विधायक नीरज नैय्यर ने की अध्यक्षता : गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा : सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ीयांकोठी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेधावी छात्राओं को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ : नीतीश कुमार को चुना गया NDA विधायक दल का नेता

पटना: नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार अब रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!