किशोरवस्था नशे की शुरुआत के लिए संवेदनशील आयु वर्ग : नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हुई स्टडी में हुआ खुलासा

by

ऊना, 4 नवम्बर – किशोरावस्था सबसे अहम आयु वर्ग है। इस उम्र में जहां भविष्य का आधार बनता है वहीं नशीले पदार्थों की शुरुआत भी इसी उम्र से होती है। किशोर नशे की शुरुआत अक्सर देखादेखी में करते हैं। इसमें उनके दोस्तों और आस-पड़ोस के वातावरण की महत्वपूरण भूमिका रहती है। यह खुलासा नशामुक्त ऊना अभियान के तहत की गई स्पेशल स्टडी में किया गया।
डीआरडीए हाल ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस स्टडी के जरूरी पहलुओं को साझा किया गया। उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रेस वार्ता में स्टडी रिपोर्ट को सांझा करते हुए बताया कि स्कूलों में वरिष्ठ कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों में तकरीबन हर सातवें छात्र ने किसी न किसी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन किया है। इनमें से लगभग पचास फीसदी छात्रों को यह नशीला पदार्थ उनके दोस्तों द्वारा ऑफर किया गया। स्टडी में यह भी पाया गया कि जिन छात्रों के परिजन नशा करते हैं उनमे नशा करने का जोखिम दोगुना बढ़ जाता है। लगभग अठतीस फीसदी छात्रों ने बताया कि उनके घरों में नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे उनमें नशा के इस्तेमाल के प्रति जोखिम बढ़ जाता है।
स्टडी में यह पाया गया कि किशोरों का भावनात्मक जुड़ाव परिजनों के अपेक्षाकृत दोस्तों के साथ अधिक रहता है। दिलचस्प पहलू यह है कि जूनियर कक्षाओं में यह जुड़ाव पिता की अपेक्षा माँ के साथ होता है जबकि आयु बढ़ने के साथ दोस्तों के प्रति झुकाव बढ़ता जाता है।
इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि नशे से बचाव के लिए शुरुआती हस्तक्षेप जरूरी है। इसके लिए अविभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूरण है। उन्होंने कहा की इस दिशा में जिला प्रशासन ऊना ने आवश्यक कदम बढ़ाते हुए हर घर दस्तक अभियान शुरू किया है जिसमें हर घर में बच्चों को सुरक्षित रखने की जानकारी साझा की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि दोस्तों की अहम भूमिका को देखते हुए स्कूल कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है जहां छात्रों को विशेष रूप से सक्षम बनाया जा रहा है ताकि वह उचित निर्णय ले सकें और स्वस्थ विकल्पों का चयन कर सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: 8298 मतदाता करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला,प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित

एएम नाथ। नूरपुर, 06 मई। स्थानीय नगर निकाय चुनाव के तहत 17 मई को होने वाले मतदान में नूरपुर नगर परिषद के 9 वार्डों के कुल 8298 मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पूर्व-छात्र संघ का गठन : अनिल कुमार ठाकुर प्रधान, अमित कुमार उप प्रधान,  दिनेश कुमार सचिव चुने गए

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज 8 अप्रैल 2024 को महाविद्यालय के पूर्व छात्रों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम, एडीसी विनय कुमार होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ।  धर्मशाला, 19 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विनय कुमार मुख्य अतिथि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल 15 नवंबर को भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस की करेंगे अध्यक्षता – हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के प्रचार वाहन को दिखाएंगे हरी झंडी

चंबा,14 नवंबर : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 15 नवंबर को चंबा के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल 15 नवंबर को सुबह आठ बजे चंबा पहुंचेंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!