मंडी में शराब ठेकेदार के सील किए ठेके, दो करोड़ लाइसेंस फीस नहीं हुई जमा : राज्य कर एवं आबकारी विभाग की बड़ी कारवाई

by

एएम नाथ। मंडी
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए मंडी में शराब ठेकेदार को कई नोटिस जारी करने पर भी दो करोड़ लाइसेंस फीस का भुगतान समय नहीं किया तो विभाग ने सीधे ठेकों को सील करने का काम शुरू कर दिया है। जिला मंडी में यूनिट दो और तीन के तहत आने वाले ठेकों की संख्या करीब 100 से उपर है। अभी विभाग ने सिर्फ कुछ ठेकों को ही सील किया है जबकि बाकी ठेकों को सील करने का क्रम जारी है।
जानकारी के अनुसार शराब विक्रेता फर्म को जनवरी 2024 की लाइसेंस फीस नियमानुसार भरनी थी, लेकिन वह इसे अभी तक अदा नहीं कर पाई है। इस पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए। इसके बावजूद फर्म की ओर से यह फीस अदा नहीं की गई। इस पर विभागीय संयुक्त आयुक्त ने आदेश जारी करने बाद विभागीय टीमों ने फील्ड में जाकर शराब ठेकों में मौजूद स्टॉक की गणना करने उपरांत नियमानुसार शराब ठेके को सील कर दिया। यह प्रक्रिया देर शाम तक जारी रहा।
शराब कारोबारियों का कहना है कि आपदा के दौरान शराब कारोबार प्रभावित हुआ था। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने लाइसेंस फीस भरने में दो महीने की रियायत दी थी, लेकिन अब नए वित्तीय वर्ष को देखते हुए एक साथ फीस भरने का दबाव बनाया जा रहा है, जिस पर शराब कारोबारी रियायत की मांग कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि यूनिट की बोली लगाने के बाद तय धनराशि को हर माह लाइसेंस फीस के रूप में बोलीदाता को राज्य कर एवं आबकारी विभाग को जमा करवाना होता है। उधर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त विवेक महाजन ने बताया कि यूनिट दो व तीन की तरफ से जनवरी माह की लाइसेंस फीस न भरने पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। फर्म फीस भरकर शराब ठेके खुलवा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बचत भवन चंबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला एएम नाथ। चम्बा :  मुख्यालय चंबा स्थित बचत भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैनिक कल्याण विभाग चम्बा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या-क्या बदल जाएगा , केजरीवाल के लिए : सैलरी-भत्ते आधे, सुविधाओं में भी कटौती

दिल्ली में अब आतिशी मुख्यमंत्री होंगी. मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. 15 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को विधायक आशीष बुटेल ने दी श्रद्धांजलि*

एएम नाथ। पालमपुर, 9 जून :- कारगिल युद्ध के अमर शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के शहादत दिवस पर सोमवार को सौरभ वन विहार में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर बस मार्शल ने फेंका पानी : व्यक्ति खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर कार्यरत

अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दावे को ही पूरी तरह पलट दिया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने...
Translate »
error: Content is protected !!