मंडी मैराथन में भाग लेने के लिए क्यूआर कोड जारी- ओम कांत ठाकुर

by
एसडीएम मंडी ने कहा क्यूआर कोड स्कैन करके करें मंडी मैराथन में भाग लेने के लिए आवेदन
मंडी, 30 अप्रैल। वोटर जागरूकता अभियान के अंतर्गत 18 मई को मंडी नगर निगम एरिया में मंडी मैराथन आयोजित की जाएगी। मैराथन में भाग लेने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मंडी द्वारा क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है। क्यूआर कोड को स्कैन करके मैराथन में भाग लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा निर्वाचन कार्यालय मंडी में भी आवेदन किया जा सकता है।
इस बारे जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि मंडी विधानसभा क्षेत्र में स्वीप के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तीन तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 6 मई को डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता, 15 मई को मंडी नगर निगम में सफाई अभियान और 18 मई को मंडी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 18 मई को मंडी मैराथन प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। उन्होंने कहा की क्यूआर कोड स्कैन करके मंडी मैराथन में भाग लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
श्री ठाकुर ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में भी 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। वल्लभ गवर्नमेंट कॉलेज मंडी में 6 मई को डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता के साथ अन्य गतिविधियों आयोजित की जाएगी। इसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि स्वच्छता के लिए श्रमदान जरूरी और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी थीम को लेकर 15 मई को मंडी नगर निगम हर वार्ड में सफाई अभियान के चलाया जाएगा जिसमें सफाई के साथ-साथ जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा।
All reactions:

6

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिंहुता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम – शिक्षा के अलावा खेल तथा अन्य गतिविधियों को भी महत्व दें विधार्थी : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवाजे स्कूल के मेधावी एएम नाथ। (सिंहुता) चम्बा :  शिक्षा के साथ-साथ खेलों तथा अन्य गतिविधियों को भी महत्व देते हुए विधार्थी इनमें ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी होशियारपुर ने उठाया पुल निर्माण का मामला – 302 सड़कें एफसीए के कारण वन विभाग के पास लंबित : सड़कों के किनारे लगाए 51016 मीटर क्रैश बैरियर

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में 302 सड़कें एफसीए के कारण वन विभाग के पास लंबित हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी विधायक रणधीर शर्मा की ओर से पूछे प्रश्न के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें और वर्क फ्रॉम होम : जंग का असर कम करने के लिए पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल बहुत संयम से करने की अपील की. ​​उन्होंने कहा कि इम्पोर्टेड फ्यूल पर निर्भरता कम करने से भारत को चल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में गरजे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली : युवाओं से किया ‘विकसित भारत’ के लिए मतदान का

बद्दी, 25 जनवरी (तारा) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को औद्योगिक नगरी बद्दी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा एक भव्य प्रेस वार्ता और युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!