मंत्रिमंडल की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे दिल्ली रवाना : शीतकालीन सत्र के दौरान ही मंत्रिमंडल का गठन कर सकते

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही मंत्रिमंडल का गठन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री इसके संकेत ने दिए हैं। विधानसभा सत्र 4 जनवरी से धर्मशाला में शुरू हो रहा है, जो 6 जनवरी तक चलेगा। इस बीच ही मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों की घोषणा कर सकते हैं। मंत्रिमंडल की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना होंगे। उनका कल दिल्ली जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मनाली विंटर कार्निवल में भाग लेने के बाद वह दिल्ली रवाना होंगे। इसके बाद वह 3 जनवरी को कांगड़ा में एक रैली में भाग लेंगे। यह रैली उनके सम्मान में आयोजित की जा रही है।
नियुक्ति जल्द : विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की :
अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल के गठन के लिए विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। वहीं कर्नल शांडिल को मंत्री बनाने की मांग पर जोर पकड़ रही है। इस पर भी पार्टी नेताओं से चर्चा संभव है।
दृष्टिकोण आएगा सामने बजट में सरकार का :
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि बजट में सरकार का दृष्टिकोण सामने आएगा। सरकार 4 से 5 क्षेत्रों पर विशेष फोकस कर रही है। इसमें पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग शामिल है। देर रात पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि 4 से 6 जनवरी तक धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा सत्र लगेगा। साथ ही मंत्रिमंडल का गठन भी होगा। सरकार ने अपने 20 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस दौरान कई नीतिगत फैसले लिए गए। हमारी सरकार पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी तथा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

7 से 13 फरवरी तक पुराना बस स्टैंड चिंतपूर्णी से शंबू बैरियर सड़क यातायात बंद

ऊना 5 फरवरी: जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुभाग 115 व 116 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए 7 फरवरी से 13 फरवरी तक मैनहोल चैंबर निर्माण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचपीसी लिमिटेड, चमेरा-II पावर स्टेशन द्वारा जिला चम्बा में स्वच्छ पेयजल की दिशा में ऐतिहासिक कदम

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया पीएम श्री राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय चम्बा में आर.ओ. वॉटर प्यूरीफायर का उद्घाटन एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल को बड़ी मदद : राजीव बिंदल

एएम नाथ । शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के माध्यम से केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत और मजबूत आधारभूत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अनुपम कश्यप ने परिवार संग किया मत का प्रयोग

शिमला, 01 जून – रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत मतदान केंद्र 131- राजकीय प्राथमिक पाठशाला आनंदपुर में पत्नी रीना कश्यप एवं पुत्री आयुषी कश्यप...
Translate »
error: Content is protected !!