मंत्रिमंडल ने 145 पदों को सृजित कर भरने का लिया निर्णय : नए स्तरोन्नत नगर निगमों में 66 पद, नगर परिषदों में 3 पद, नव सृजित नगर पंचायतों में 70 पद और शहरी विकास विभाग के निदेशालय में 6 पद

by
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 10 मार्च, 2025 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 8वें सत्र के शुभारम्भ अवसर पर राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने बजट सत्र में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट 2023-24 को प्रस्तुत करने को भी मंजूरी दी।
मंत्रिमंडल ने विभिन्न श्रेणियों के 145 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया। नए स्तरोन्नत नगर निगमों में 66 पद, नगर परिषदों में 3 पद, नव सृजित नगर पंचायतों में 70 पद और शहरी विकास विभाग के निदेशालय में 6 पद भरे जाएंगे।
मंत्रिमंडल ने शिमला स्थित अटल सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल संस्थान, चमियाणा में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के लिए दो वरिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों के पद सृजित कर भरने की भी मंजूरी दी।
मंत्रिमंडल ने पारंपरिक कत्था भट्टियों को आईबीआर बायलर युक्त कत्था भट्टियों में परिवर्तित करने की स्वीकृति प्रदान की। अब इन्हें राज्य के मुख्य बायलर निरीक्षक के पास अनिवार्य रूप से पंजीकृत करवाना होगा। आईबीआर बायलर के माध्यम से खैर लकड़ी (छाल सहित) को पूरे वर्ष में 5435 से 7500 क्विंटल की सीमा में संसाधित करने की अनुमति होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा…सीबीएसई स्कूलों में जुलाई माह तक और अध्यापक किए जाएंगे भर्तीः सीएम

प्राथा में खुलेगा सीबीएसई स्कूल,  दो महीने में सभी मेडिकल कॉलेजों में लगेगी ऑटोमेटिड लैबः सीएम एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के...
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने मुख्यमंत्री शगुन योजना के 90 लाभार्थियों को वितरित की सहायता राशी

ज्वालामुखी/तलवाड़ा ( राकेश शर्मा ) :  समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण एवं बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज ज्वालामुखी विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुस्साहस : मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंका

शिमला  :   शिमला में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुजारी की उम्र 59 साल थी। गत दो वर्षों से अधिक समय से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए शिलान्यास व लोकार्पण

एएम नाथ। सिरमौर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर ज़िले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास...
Translate »
error: Content is protected !!