मंत्री आतिशी मार्लेना को कोर्ट ने भेजा समन : 29 जून को पेश होने को बुलाया

by

नई दिल्ली :  लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को बड़ा झटका लगा है। केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना को कोर्ट ने समन भेजा है। कोर्ट ने उन्हें 29 जून को पेश होने के लिए बुलाया है।  राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह समन दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में भेजा है।

आतिशी को क्यों समन :  दरअसल, प्रवीण शंकर का आरोप है कि आतिशी ने भाजपा पर ‘आप’ विधायकों को तोड़ने का बेबुनियाद आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने मानहानि का केस किया है। इसी मामले में अब कोर्ट ने केजरीवाल की मंत्री आतिशी को समन भेजा है।

कोर्ट ने 29 जून को बुलाया
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा आतिशी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को 29 जून को अदालत में पेश होने के लिए बुलाया है।

मंगलवार को दो-दो ‘मुसीबत’
मंगलवार को ‘आप’ को दो-दो झटका लगा है। एक तरफ सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत एक हफ्ते बढ़ाने वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मानहानि के मामले में मंत्री आतिशी को समन भेज दिया।

‘आप’ को झटके पर झटका :   दरअसल, ‘आप’ के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। फिलहाल वह अंतरिम जमानत पर बाहर हैं लेकिन उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा। अंतरिम जमानत वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार के बाद यह संभावना बढ़ गई है कि ‘आप’ सुप्रीमो को 2 जून को तिहाड़ जाना होगा। वहीं पार्टी में दूसरे नंबर पर नेता मनीष सिसोदिया भी पिछले एक साल से जेल में बंद हैं। वहीं दो साल से ‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं। स्वाति मालीवाल भी पार्टी को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है। ऐसे में बेहद सक्रिय रहने वाली आतिशी को अब कोर्ट ने समन भेजा है। यूं तो दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग हो गई। लेकिन अंतिम फेज और चुनाव के नतीजों से पहले यह समन ‘आप’ के लिए बड़ा झटका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑपरेशन प्रहार 2.0   जिले में अपराध पर निर्णायक प्रहार, 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती, 63 गिरफ्तार

एडीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी शिव कुमार वर्मा पत्रकारों को ऑपरेशन के बारे में दी जानकारी होशियारपुर, 10 फरवरी : एडीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी शिव कुमार वर्मा ने आज एसएसपी संदीप कुमार मलिक की मौजूदगी में पत्रकारों...
article-image
पंजाब

रहस्यमई स्थिति में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद 

गढ़शंकर, 17 जून : आज सुबह गांव इब्राहिमुपर नहर के पास से गाड़ियों में से एक अज्ञात व्यक्ति का रहस्यमयी स्थिति मे शव बरामद हुआ। शव संबंधी सूचना गांव इब्राहिमपुर के सरपंच बलदीप सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तुमने 2 जवान शहीद किए….हम 10 मारेंगे : पुलिसकर्मियों की हत्या करने वालों को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी

गुरदासपुर :  आदियां पुलिस पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में लॉरेंस गैंग की तरफ से घटना को अंजाम देने वालों को खुली धमकी दी है. लॉरेंस गैंगे के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने...
article-image
पंजाब

स्वर्गीय माता गुरदेव कौर बसरा जी का श्रद्धांजलि समारोह 8 अगस्त को होगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : फास्ट वे नेटवर्क फगवाड़ा के एम डी हरमिंदर सिंह बसरा के माता श्रीमती गुरदेव कौर बसरा का पिछले दिनों देहांत हो गया था दिवंगत आत्मा की शांति हेतु गुरुद्वारा बाबा सत्याभान...
Translate »
error: Content is protected !!