मण्डी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए ए.ए.आई तथा प्रदेश सरकार के मध्य संयुक्त उपक्रम समझौते पर हस्ताक्षर

by
नई दिल्ली :  जिला मण्डी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की उपस्थिति में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (ए.ए.आई) तथा प्रदेश सरकार के मध्य संयुक्त उपक्रम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से मण्डी में अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का मार्ग प्रशस्त होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हवाई अड्डे से न केवल प्रदेश में हवाई यातायात की सुविधा सुदृढ़ होगी, बल्कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह हवाई अड्डा वाईड बॉडिड विमानों के उतरने के लिए उपयुक्त होगा जिसमें अन्तरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं।
मण्डी जिला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे में 3150 मीटर का रन-वे विकसित किया जाएगा तथा इसके लिए 2840 बीघा भूमि चिन्हित की गई है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने इसके लिए ऑबस्टेकल लिमिटेशन सरफेस (ओ.एल.एस.) तथा लीडार (लाइट डिटेक्शन एंड रेजिंग) सर्वेक्षण भी करवाए हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि ओएलएस और लीडार सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, मण्डी में हवाई अड्डा रात में लैंडिंग और वर्षभर संचालन के साथ-साथ एबी-320 प्रकार के विमानों के संचालन के लिए व्यवहार्य और उपयुक्त है।
मुख्यमंत्री ने एटीआर 42-600 को शिमला हवाई अड्डे पर उतारने और उड़ान-2 के तहत शिमला-कुल्लू-धर्मशाला के लिए उड़ान संचालन को प्राथमिकता क्षेत्र रूट बनाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने उड़ान-2 के अन्तर्गत चंडीगढ़-धर्मशाला रूट को चम्बा तक और शिमला-रामपुर रूट का विस्तार किन्नौर तक करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने इस अवसर पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
ए.ए.आई. के अध्यक्ष, संजीव कुमार, सचिव, नागरिक उड्डयन, राजीव बंसल, प्रधान सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन देवेश कुमार, एएआई और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, खनियारा धर्मशाला में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरम्भ

धर्मशाला, 22 मई: राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) खनियारा धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। यह जानकारी संस्थान के प्राधानार्चाय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी की हत्या का दोषी पूर्व फौजी 20 साल तक पुलिस से ऐसे बचा : फोन नहीं, सिर्फ कैश लेन-देन

दिल्ली । पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी पत्नी की हत्या के दोषी एक पूर्व फौजी को पैरोल उल्लंघन के 20 साल बाद मध्य प्रदेश में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। उसने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद बिलासपुर की व्यवस्थाओं की समीक्षा : DC राहुल कुमार ने सफाई और स्वास्थ्य प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

बिलासपुर, 11 नवम्बर 2025 नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं की विस्तृत समीक्षा के लिए उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने डलहौज़ी में नगर परिषद चुनावों की तैयारियों का लिया जायजा

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज डलहौज़ी का दौरा कर आगामी नगर परिषद चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम,...
Translate »
error: Content is protected !!