मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर 11 सितम्बर को आयोजित होगी बैठक

by

ऊना, 6 सितम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों की सूचियों के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से प्राप्त प्रस्तावनाओं पर विचार-विमर्श व मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा हेतू 11 सितम्बर को प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त मीटिंग में 16 सितम्बर से आरंभ होने वाली ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल की चैकिंग बारे भी सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। उन्होंने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अंब, गगरेट, हरोली, ऊना व बंगाणा को निर्देश दिए हैं कि अपने अधीनस्थ नायब तहसीलदार(नि.) तथा निर्वाचन कानूनगो को भौतिक सत्यापन के आधार पर तैयार की गई मतदान केंद्रों के संशोधन से संबंधित प्रस्तावनाओं व सुझाव एवं आक्षेप यदि कोई प्राप्त हुआ है तो सत्यापन रिपोर्ट सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानी : मौसंबी की बहार, एचपी शिवा परियोजना से बकारटी में भी आई, गांव बकारटी के 24 किसानों की भूमि पर लगाए गए हैं 2300 पौधे

शुरुआती दौर में ही उत्तम क्वालिटी के फल दे रहे हैं ये पौधे हमीरपुर 15 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों मंे फलों और अन्य नकदी फसलों की खेती को बढ़ावा देकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्टीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष का 23 फरवरी से रहेगा चंबा प्रवास

एएम नाथ। चम्बा  20 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राष्टीय सफाई कर्मचारी आयोग  की उपाध्यक्ष अंजना पंवार 23 फरवरी को चम्बा प्रवास पर रहेंगी। वे इस दौरान सफाई कर्मचारियों तथा उनके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवान शिव का मंदिर जिस पर हर 12 साल में गिरती बिजली : खंडित होता है शिवलिंग, फिर होता चमत्कार

एएम नाथ। कुल्लू : देश में भगवान शिव के कई मंदिर हैं। इनमें से कई मंदिर ऐसे हैं, जो चमत्कारिक हैं। इन मंदिरों के बारे में कई कथाएं और कहानियां प्रचलित हैं। भगवान शिव का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम धर्मशाला पुलिस मैदान में देखने को संगीत महोत्सव में मिलेगा

टूमॉरो लैंड और सनबर्न जैसे अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों की तर्ज पर संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम धर्मशाला पुलिस मैदान में देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कपिल शर्मा शो जैसे प्रसिद्ध कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!