मतदाता सूचियों के सत्यापन अभियान में नागरिक करें पूर्ण सहयोग: डीसी डा निपुण जिंदल

by
21 अगस्त तक चलेगा यह अभियान, हर घर तक पहुंचेंगे बीएलओ
धर्मशाला, 8 अगस्त – जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला में निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अपडेट बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के सत्यापन अभियान में सभी नागरिक अपने बूथ लेवल अधिकारियों को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। यह अभियान 21 अगस्त, 2023 तक चलेगा। इस अभियान के तहत बीएलओ अपने-अपने मतदान बूथों के अंतर्गत घर-घर जाकर प्रविष्टियों का सत्यापन कर रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सत्यापन कार्यक्रम में घर के मुखिया की सहायता से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज है तथा सभी सदस्यों का विवरण भी सही है। प्रविष्टि में अशुद्धि पाए जाने पर निर्वाचन विभाग प्रारूप-8 के माध्यम से कार्यवाही करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 01 अक्तूबर, 2023 की अहर्ता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों में पंजीकरण के लिए छूटे हुए पात्र नागरिकों की पहचान कर उनके नाम को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
अभियान के दौरान मतदाता सूचियों में खराब गुणवत्ता की फोटो की पहचान कर सम्बंधित मतदाता से नवीनतम रंगीन फोटो प्राप्त कर उन्हें अपडेट किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक से अधिक स्थान पर दर्ज मृत्यु व स्थायी रूप से स्थानांतरण या दोहरे पंजीकृत मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची से अपमार्जिन करने हेतु उचित कार्यवाही की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि 01 जनवरी, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर योग्य मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे भावी मतदाता जो 01 अप्रैल, 2024, 01 जुलाई, 2024 तथा 01 अक्तूबर, 2024 को योग्य होंगे उनकी भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, मतदान केंद्र भवन की फोटो व जानकारी अपलोड करना तथा मतदान केंद्र की जनसंख्या की जानकारी प्राप्त की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थलों को टूर पैकेज में शामिल करें : CM सुक्खू

वाराणसी में होटल एवं पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने किया हिमाचल आने के लिए पर्यटकों को प्रोत्साहित करने का आह्वान एएम नाथ। शिमला/ वाराणसी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वाराणसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी की बसों में रियायती यात्रा सुविधा बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री का पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने आभार किया व्यक्त

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित किया रक्तदान शिविर : मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार ने अंग एवं ऊतक दान की शपथ ली शिमला, 26 जुलाई – मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन गोकुल बुटेल ने आज इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा ऐतिहासिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस थाने के पास जोरदार ब्लास्ट : कई इमारतें क्षतिग्रस्त आसपास की कई इमरतों के शीशे टूटे, पुलिस ने इलाका सील किया

एएम नाथ। सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस थाने के पास करीब 9:45 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर...
Translate »
error: Content is protected !!