प्रधानमंत्री बनेंगे रथ यात्रा के साक्षी, हिमाचल के लिए होंगे ऐतिहासिक क्षण: जय राम ठाकुर

by

हरोली हल्के में ड्रग पार्क देकर हरोली हल्के सहित प्रदेश में युवायों को रोजगार उप्लब्ध करवाने का प्रबन्ध किया : खन्ना
कुल्लू : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 5 अक्तूबर को कुल्लू दौरा प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। हिमाचल के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की ऐतिहासिक रथ यात्रा के साक्षी बनने जा रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिमाचल के प्रति स्नेह को दर्शाता है। आज कुल्लू के ढालपुर मैदान में प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू आगमन से पहले प्रधानमंत्री बिलासपुर में एम्स सहित अरबों रुपये की चार बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा लुहणू मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जय राम ठाकुर ने बताया कि इसके पश्चात प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल होंगे। रथ यात्रा में भाग लेने हेतु सहमति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल की संस्कृति का सम्मान करते हैं और प्रदेश के प्रति उनका विशेष लगाव है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बिलासपुर में करीब 1471 करोड़ रुपये की लागत के एम्स तथा लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत वाले देश के दूसरे हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल डिवाइस पार्क तथा 1692 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास भी करेगे। उन्होंने कहा कि ये प्रदेश के लिए केंद्र सरकार की ओर से बहुत बड़ी सौगात हैं।
भाजपा के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने इससे दौरान कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सर्वपक्षीय विकास के लिए अथाह ग्रांटे देने के इलावा मेडिकल सस्थानों के साथ प्रदेश में तकनीक विकसित करने के लिए इनजीरिंग संस्थान और सड़क मार्गो का जाल विछाया। उन्हींनो ने कहा के हरोली हल्के में ड्रग पार्क देकर हरोली हल्के सहित प्रदेश में युवायों को रोजगार उप्लब्ध करवाने का प्रबन्ध किया। 30 हजार के करीब सीधा रोजगार मिलेगा तो हजारो लोगो की असीधा रोजगार मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ढालपुर में रथ यात्रा के लिए तैयारियों के संबंध में जिला प्रशासन से फीडबैक लिया और उचित दिशा-निर्देश जारी किए।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग और अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न प्रबंधों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, एपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर, राज्य विपणन बोर्ड के सलाहकार रमेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष भीमसेन सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अचानक बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षियों में घिरी आप सरकार

चंड़ीगढ़ : पुलिस की मौजूदगी में पंजाब में हुई दो हत्याओं के बाद विपक्षियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री को हिमाचल चुनाव के बीच में ही पुलिस अधिकारियों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश कम लेकिन नुक़सान बहुत हुआ, प्रभावितों के साथ खड़े हैं प्रदेश के लोग, लोगों की जाने गई, घर, पशुशाला, खेत बाग बह गए, संपर्क मार्ग टूटे – प्रधानमंत्री ने पूरा भरोसा दिया है कि ज़्यादा से ज़्यादा मदद करेंगे : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने ज़िला कुल्लू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, आपदा प्रभावितों से मिले एएम नाथ। कुल्लू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू ज़िला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर...
article-image
Uncategorized , पंजाब

सरकारी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके बच्चों का सम्मान

गढ़शंकर, 28 मार्च : सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके संयुक्त रूप से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वार्षिक परिणाम घोषित करने के पश्चात प्री प्राइमरी से नौवीं कक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को रेलवे बजट में ₹5,673 करोड़ का आवंटन : हिमाचल प्रदेश को रेलवे बजट में ₹2,911 करोड़, ₹17,700 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर

पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास को नई गति रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल बैठक में राज्यवार आवंटन और परियोजनाओं की जानकारी साझा की हरियाणा को रेलवे बजट में ₹3,566 करोड़,...
Translate »
error: Content is protected !!