मनाली में भूमि प्रशासन में आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

by
एएम नाथ। कुल्लू, 21 नवंबर :- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग तथा हिमाचल प्रदेश भू-अभिलेख विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारत में भूमि प्रशासन में आधुनिक प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार को मनाली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में देश के 24 राज्यों से 75 प्रतिनिधियों सहित विभिन्न प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय भूमि संसाधन विभाग के सचिव मनोज जोशी ने बताया कि भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटाइजेशन, ऑनलाइन सेवाओं और आधुनिक सर्वेक्षण तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि देशभर से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने राज्यों में किए जा रहे कार्यों और अनुभवों को साझा किया, जिससे एक-दूसरे राज्यों के लिए सीख और सुधार के नए मार्ग खुले हैं।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रोन सर्वे, डिजिटल मैपिंग, जीआईएस आधारित रिकॉर्ड प्रणाली से भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य हो रहे हैं। भारत सरकार लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटल रूपांतरण के लिए शत-प्रतिशत सहायता उपलब्ध करवा रही है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, रेवेन्यू कोर्ट्स का ऑनलाइन सिस्टम सहित कई सराहनीय परिवर्तन लागू किए गए हैं। ऑनलाइन सेवाएं शुरू होने से आम लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे, जिससे इनकी पेंडेंसी भी कम हुई है और पारदर्शिता बढ़ी है।
प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) कमलेश कुमार पंत ने कहा कि भूमि मामलों को जटिल और समय लेने वाला माना जाता है, ऐसे में आधुनिक तकनीक आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राज्यों के सफल मॉडल्स और अच्छी प्रथाओं को साझा करना है, जिससे अन्य राज्यों को भी सीख मिले और आम जनता को तेज, सरल और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मस्जिद तो हटा नहीं पा रहे हैं….. महिला मरीज के सवाल पर निशब्द हो गए पूर्व सीएम और भाजपा नेता जयराम

एएम नाथ । शिमला :- हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर शिमला के एक अस्पताल में मरीजों को फल बांटने पहुंचे थे। इस दौरान नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक की पदोन्नति प्रक्रिया पर सवाल, जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप

आरटीआई में जांच रिपोर्ट और अंतिम स्थिति रिपोर्ट नहीं मिलने का आरोप नाबार्ड से स्वतंत्र सतर्कता जांच, रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग एएम नाथ। शिमला/सोलन :  जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन से जुड़े...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

असली चीते के पसीने छुड़ा दिये थे बॉलीवुड के “ही-मैन” धर्मेंद्र ने…खतरनाक स्टंट से था प्यार

बॉलीवुड एक बड़े सितारे को आज खो चुका है. 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. लंबे समय से वो सांस की परेशानी से जूझ रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टार प्रचारक हिमाचल में बढ़ती गर्मी में चुनाब प्रचार में गर्मी को ले जाएंगे चरम तक : भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक धड़ाधड़ करेंगे रैलियां

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले नौ दिन स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार को बढ़ती गर्मी को और तीखी गर्मी में बदलने जा रहे है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!