मनाली में हिमस्खलन, कांगड़ा का व्यक्ति बर्फ में दबा : पुलिस टीमें मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

by

एएम नाथ। कुल्लू :

पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख के कालू नाले में आज दोपहर बाद हिमस्खलन हुआ है। वहीं, कांगड़ा का एक व्यक्ति बर्फ के नीचे दब गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बर्फ में दबे व्यक्ति को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन अभी तक व्यक्ति को बाहर नहीं निकाला गया है।
मनाली एसडीएम रमन शर्मा और डीएसपी मनाली केडी शर्मा रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और स्थानीय लोगों के सहयोग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार निवासी मोर्छ तहसील द्रीणी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ भाई-बहन गिरफ्तार : बहन के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं चार मामले

290 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला व युवक गिरफ्तार गढ़शंकर, 25 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने भाई बहन को 290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

CBI के कब्जे में 55 लाख, वापसी के लिए अदालत पहुंचे शिकायतकर्ता : करीब दो साल से जांच एजेंसी के पास रकम; 28 सितंबर को होगी सुनवाई

चंडीगढ़। करीब दो साल से CBI के कब्जे में 55 लाख रुपये वापस लेने के लिए छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े दो शिकायतकर्ताओं ने चंडीगढ़ स्थित CBI की विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। रजनीश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोल्वो बस ड्राइवर से पकड़ा 8 ग्राम चिट्टा

मंडी :  पुलिस ने वोल्वो बस चालक से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मंडी सदर थाना की पुलिस टीम ने बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मलोरी में नाका लगाया हुआ था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्र का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी

चुनाड़ व ग्याणा क्लस्टर में अमरूद का पौधा रोपित कर एच.पी. शिवा परियोजना के प्रथम चरण का किया शुभारंभ एएम नाथ। अर्की :   अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों व बागवानों...
Translate »
error: Content is protected !!