मनीष तिवारी ने धनास कॉलोनी स्थित स्माल फ्लैट्स कांप्लेक्स को ओपन एयर जिम्नेजियम किया समर्पित

by
चंडीगढ़ : श्री आनंदपुर साहिब से ऐसे सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा धनास कॉलोनी स्थित स्मॉल फ्लैट कंपलेक्स की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की अपील पर उन्हें 5 लाख रुपये की लागत से ओपन एयर जिम्नेशियम भेंट किया गया। तिवारी ने मनीमाजरा स्थित जाट सभा में 2 लाख रुपये की लागत से लगने वाले सीसीटीवी सिस्टम को भी समर्पित किया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों के हित में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करना है।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि वह चंडीगढ़ में ही पैदा हुए, बढ़े हुए व पढ़ाई की थी। ऐसे में वह लोगों की उचित मांगों को मना नहीं कर पाते, जिनके साथ उन्होंने 40 वर्षों तक राजनीतिक और सामाजिक तौर पर कार्य किया है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अपनी जिंदगी में वह जो कुछ भी प्राप्त कर सके हैं, उसके लिए आधार उन्हें 1960 के आखिरी दिनों व 1970 के दशक में चंडीगढ़ से प्राप्त हुआ।
तिवारी ने एक बार फिर से दोहराया कि वह जहां लोगों के कल्याण हेतु काम करते रहेंगे, वहीं पर सुनिश्चित करेंगे कि जनहित में चंडीगढ़ को उत्तर भारत की अर्थव्यवस्था का हब बनाया जाए, जो पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के लोगों की जरूरतों को पूरा करने सहित क्षेत्र में एक बड़ा स्थान हासिल कर सके।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व महासचिव जगदीप चौधरी, प्रमुख मजदूर नेता शशि शंकर तिवारी, वसीम मीर, इमरान मंसूरी, जाट महासभा के प्रधान कर्म सिंह, उपाध्यक्ष सुरजीत ढिल्लों, जिला कांग्रेस प्रधान संजीव गाबा, मतलूब खान, हरीश कुमार भी मौजूद रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वन माफिया ने पिछले तीन चार महीने में ही गढ़शंकर उपमंडल के एक दर्जन से अधिक गावों  के वन क्षेत्र में खैर, कीकर, शीशम आदि के अवैध तरीके से हजारों पेड़ काटे : वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेग रही

वन गार्ड, फोरेसटर, रेंज अफसर आदि मुसतैदी से वनों की रक्षा कर रहे :  डीएफओ हरभजन सिंह गढ़शंकर । गढ़शंकर उपमंडल के एक दर्जन गावों के वन क्षेत्र में से गत तीन चार महीने...
article-image
पंजाब

हरपुरा की मांग पर स्टेडियम में रेसलिंग विंग बनाने व ट्रैक दो सौ मीटर चार सौ मीटर करने की खेल मंत्री ने की घोषणा

श्री हरगोबिंदपुर।  गांव हरपुरा में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल हरपुरा डंडाई में नए बनाए गए स्र्पोटस स्टेडियम का उदघाटन खेल मंत्री राणा गुरजीत सिंह पहुंचे। जिनका गांव में पहुंचने पर आल इंडिया जाट महासभा...
article-image
पंजाब , समाचार

पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटकता महिला का शव बरामद : ननद की सगाई पर जाने के लिए पैसे का प्रबंध न होने पर परेशान थी

पुलिस ने पति ने ब्यानों पर 174 की करवाई गढ़शंकर, 19 मई : थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते गांव बड़ेसरों में एक पेड़ से लटकता महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। मृतका अपनी...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा चंडीगढ़ प्रशासन : हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

चंडीगढ़ :   मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। साल 2020 के एक कथित दंगे और विरोध प्रदर्शन के मामले में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा सीएम मान...
Translate »
error: Content is protected !!