मनी एक्सचेंजर से 30 लाख की लूट का मामला : वारदात का मास्टर माइंड दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी निकला, लूट की रकम से खरीदा मोटरसाइकिल

by

अमृतसर : लुटेरों ने मनी एक्सचेंजर से 30 लाख की लूट की है पुलिस द्वारा इस बारदात को 24 घंटे में हल कर लिया गया है वारदात का मास्टर माइंड दुकान पर ही काम करने वाला दीपक मेहरा उर्फगोरु निवासी गली नंबर 1 आदर्श नगर इस्लामाबाद निकला है। दीपक मेहरा और उसके दो साथियों शिवम कुमार निवासी आदर्श नगर विशू निवासी मोहकमपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 29 लाख 50 हजार रु पए बरामद किए गए हैं। लूट की रकम से खरीदा गया नया मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा एडीसीपी सिटी वन डॉक्टर दर्पण अहलूवालिया द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शनिवार को किया गया है। कुलवंत सिंह सेठी निवासी गली आरोडियी वाली चौक फरीद ने पुलिस को बताया है कि वह लडा बाजार लिबर्टी मार्केट में सेफ्टी फॉरेंसिक प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर मनी एक्सचेंज का काम करते हैं उनका विदेशी और भारतीय करेंसी का कारोबार है।

6 जून को अपनी दुकान से 30 लाख रुपए की करेंसी लेकर एक्टिवा पर सवार होकर घर की तरफ जा रहे थे उन्होंने रु पए वाला बैग अपने पांव के नीचे रखा था घर के नजदीक उन्होंने एक्टिवा खड़ी की तो बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर दो युवक आए दोनों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था उनका बैग छीन कर फरार हो गए। बैग में 30 लाख रुपए थे। थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस द्वारा इस मामले की टेक्निकल और मैनुअल तौर पर जांच की। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को देखा। पहले दिन के हालात से ही पुलिस को यकीन हो गया था के इस वारदांत के पीछे किसी अपने का ही हाथ है। पुलिस के अनुसार पिछले डेढ़ महीने से दीपक मेहरा उर्फ गोरु अपने साथियों समेत मिलकर लूट करना चाहता था। मगर उन्हें मौका नहीं मिल रहा था।

6 जून को दुकान पर काम करने वाले चार में से तीन मुलाजिम काम पर नहीं आए थे। दीपक अकेला ही काम पर आया था। दीपक ने अपने साथी शिवम और वीशू को अपने मालिक के दुकान से चलने और रूपयों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वरादात को अंजाम दिया था। दीपक पिछले 8 साल से अपने मालिक कुलवंत सिंह के पास काम कर रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपियों ने वारदात में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल छोड़ दिया था। लूट की रकम में से नया मोटरसाइकिल खरीदा था। राज्य से बाहर फरार होने की तैयारी में थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीएचजी जवान की मौत मामले में 5 निहंगों को नामजद करते हुए 35-40 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज, 5 गिरफ्तार – मजीठिया ने आरोप लगाया कि बिना मुख्यमंत्री के आदेश के पुलिस गुरुघर में घुसकर गोली चलाने जैसा बढ़ा कदम नहीं उठा सकती

कपूरथला : दो गुटों के निहंगों द्वारा सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर मामला गरमाया हुआ था। गुरुवार सुबह जब पुलिस गुरुद्वारा परिसर में दाखिल होने लगी तो...
article-image
पंजाब

15,000 रिश्वत लेते ए एस आई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार – आरोपी पहले ही दो किश्तों में 15,000 रुपए की ले चुका रिश्वत

होशियारपुर, 28 मई :   राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के थाना, हरियाणा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) कुलदीप सिंह को...
article-image
पंजाब

खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास जयंती ने अवसर पर आप सरकार द्वारा प्रदेश स्तरीय समागम का आयोजन न करना निंदनीय : निमिषा मेहता।

गढ़शंकर – भाजपा नेता निमिषा मेहता ने आम आदमी पार्टी सरकार पर श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री गुरु रविदास जी के चरण छो स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में सरकारी स्तर पर...
article-image
पंजाब

श्री गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदवी करने के आरोप में पकड़े व्यक्ति से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर पूरी साजिश का पर्दाफाश करे : पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर। गांव नुरपुर जट्टां में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप की एक व्यक्ति दुारा बेअदवी करने की घटना निंदनीय है। जिससे हर इंसाान को गहरा दुख हुया है। यह शब्द आज गांव नूरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!