महंगाई का असर: जुलाना में भैंस का दूध 100 रुपये और घी 1500 रुपये लीटर करने की तैयारी

by

डेयरी संचालकों ने बढ़ती लागत का दिया हवाला; कुछ गांवों के पशुपालक भी बढ़ा सकते हैं दूध के दाम

जींद/जुलाना। बढ़ती महंगाई और पशुओं के चारे की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच जुलाना क्षेत्र के डेयरी संचालकों ने दूध और घी के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। डेयरी संचालकों की बैठक में भैंस के दूध का भाव 100 रुपये प्रति लीटर और भैंस के घी का भाव 1500 रुपये प्रति लीटर निर्धारित करने पर सहमति बनी।

रविवार को जुलाना स्थित अग्रवाल धर्मशाला में डेयरी संचालकों की बैठक प्रधान मनोज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पशु चारे, खल और अन्य सामग्री की बढ़ती कीमतों के कारण डेयरी कारोबार की लागत बढ़ने पर चर्चा की गई।

प्रधान मनोज ने कहा कि भैंसों को खिलाई जाने वाली खल का कट्टा पहले करीब 1800 रुपये में मिलता था, जो अब बढ़कर लगभग 3000 रुपये प्रति कट्टा हो गया है। पशुओं के अन्य आहार और सरसों तेल सहित कई वस्तुओं के दाम बढ़ने से डेयरी संचालकों की लागत में काफी वृद्धि हुई है।

कम भाव में बेचने पर 21 हजार रुपये जुर्माना

बैठक में निर्णय लिया गया कि भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर के भाव से बेचा जाएगा। इसके अलावा अन्य दूध के लिए 80 रुपये प्रति लीटर का भाव तय करने पर भी चर्चा हुई।

डेयरी संचालकों ने भैंस के घी का भाव 1500 रुपये प्रति लीटर तथा गाय के घी का भाव 2500 रुपये प्रति लीटर करने पर सहमति जताई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि तय दर से कम कीमत पर दूध या घी बेचने वाले डेयरी संचालक पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

जलालपुर कलां में भी दूध के दाम बढ़ाने की तैयारी

उधर, जलालपुर कलां में भी पशुपालकों ने दूध के दाम बढ़ाने पर विचार किया है। पशुपालकों का कहना है कि खल और बिनौला महंगा होने के साथ-साथ दुधारू पशुओं की कीमतों में भी काफी वृद्धि हुई है।

पशुपालकों ने बताया कि मौजूदा दरों पर दूध बेचना घाटे का सौदा बनता जा रहा है। उन्होंने एक सितंबर से भैंस का दूध 100 रुपये और गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर करने का प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में अन्य पशुपालकों से भी बातचीत की जा रही है।

वीटा प्लांट ने भी दो रुपये बढ़ाने की सिफारिश भेजी

दूसरी ओर, जींद वीटा प्लांट ने भी दूध के खरीद मूल्य में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की सिफारिश मुख्यालय को भेजी है। फिलहाल वीटा प्लांट पशुपालकों को 10 फैट के हिसाब से 78 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करता है।

वीटा प्लांट के सीईओ नरेंद्र धानिया ने बताया कि प्लांट ने दूध का रेट बढ़ाकर 80 रुपये प्रति लीटर करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है।

पशुपालकों को सरकार की ओर से मौसम के अनुसार दूध पर सब्सिडी भी दी जाती है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गर्मियों और सर्दियों में दी जाने वाली सब्सिडी बढ़ाने की घोषणा भी की है। बढ़ती लागत के बीच अब दूध के दाम बढ़ने की संभावना से उपभोक्ताओं की चिंता भी बढ़ सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सतनौर में मिनी हेल्थ सेंटर के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

गढ़शंकर : हलका गढ़शंकर के अधीन आते गांव सतनौर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मिनी हेल्थ सेंटर का नींव पत्थर...
article-image
पंजाब

मान सरकार का बड़ा ऐलान : युवाओं को नशा मुक्त करने के लिए खेलों के बजट में होगी वृद्धि

लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ऐतिहासिक किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक्स में शामिल होकर खेलों को नशों के खात्मे के लिए सबसे घातक हथियार घोषित किया. उन्होंने कहा कि आने वाले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसानों को सब्जी, फल तथा दुग्ध उत्पादन के लिए करें प्रेरित – समय पर कार्य पूर्ण न होने पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी सुनिश्चित : DC हेमराज बैरवा

शिवा प्रोजेक्ट धनोटू में तथा लुथान में निर्मित हो रहे सुख आश्रय परिसर का निरीक्षण किया राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/ तलवाड़ा , 4 दिसम्बर : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देश में शीध्र कॉमन सिविल कोड लागू करने के गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत

भोपाल :  भाजपा के पार्टी कार्यालय में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सीएए, राममंदिर, अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों के फैसले हो गए हैं। अब बारी कॉमन सिविल कोड...
Translate »
error: Content is protected !!