महाराणा प्रताप जयंती पर सेक्टर-25 स्थित महाराणा प्रताप हॉस्टल में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि समारोह

by

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन ) 9 मई  : महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सेक्टर-25 स्थित महाराणा प्रताप हॉस्टल, चंडीगढ़ में एक गरिमामयी पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर विक्रम सिंह राणा, नरेंद्र चौहान, दविंदर राणा, ए.डी. राजपूत, जैमल ठाकुर, तेज भान राणा, चंद्रशेखर भारद्वाज, प्रिंस राणा, निखिल राणा, कपिल राणा, अमित राणा सहित महाराणा प्रताप हॉस्टल के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं त्यागपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता विक्रम सिंह राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, संघर्ष और देशभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।
उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति और गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में एकता, साहस और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह,ब्रह्मलीन संत सतिनाम जी और ब्रह्मलीन संत जगदेव सिंह मोनी  जी की याद को समर्पित धार्मिक समागम 20 21 नवंबर को जाएंगे  करवाए

इन समागमों संबंधी पोस्टर महंत मखन सिंह , बाबा बलबीर सिंह शास्त्री और गणमान्य लोगों की ओर से किया गया जारी होशियारपुर : दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव टूटोमजारा के निर्मल कुटिया...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट में बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डा. विजय सिंगला की जमानत पर सुनवाई दौरान सरकार को फटकार

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सरकार हाईकोर्ट में सिंगला से रिकवरी और सीधे पैसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार : तंज कसते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि वह आलोचना करने के लिए ही विपक्ष में बैठे

शिमला : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह आलोचना करने के लिए ही विपक्ष में बैठे हैं।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भी अभ अपराधी बेलगाम, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी लगे छींटे : जयराम

एएम नाथ । शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी...
Translate »
error: Content is protected !!