महिला कोच के साथ अश्लील वीडियो से हिला खेल जगत! इंटरनेशनल खिलाड़ी के साथ गहरी साजिश?

by

वाराणसी के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी और लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित सूरज यादव गंभीर विवाद में फंस गए हैं। मध्य प्रदेश की जबलपुर जिला अदालत ने एक महिला कोच के पति द्वारा लगाए गए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के आरोपों के मामले में समन जारी कर 29 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है।  जहां एक ओर पीड़ित पति ने सूरज पर अपनी पत्नी (कोच) का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है, वहीं सूरज यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे ‘AI की साजिश’ करार दिया है।

क्या है पूरा मामला?   शिकायतकर्ता खुद वुशू संघ से जुड़े रहे हैं, उसका आरोप है कि वाराणसी के सिगरा निवासी सूरज यादव ने उनकी पत्नी जूनियर इंडिया टीम की चीफ कोच हैं, उनको अपने जाल में फंसाया है। सूरज ने एक होटल के कमरे में महिला कोच का आपत्तिजनक (न्यूड) वीडियो बनाया और उसे एक पेन ड्राइव के जरिए पति को भेज दिया। पीड़ित पति का दावा है कि एक हेलमेट पहने युवक ने उन्हें रास्ते में रोककर पेन ड्राइव दी और धमकी दी कि यदि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ चल रहा तलाक का केस खत्म नहीं किया और 10 लाख रुपए नहीं दिए, तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।

वीडियो AI जनरेटेड है

स्पोर्ट्स कोटे से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर सूरज यादव तैनात हैं, उसने पूरे मामले पर कहा कि यह बदनाम करने और कोच मैम के साथ उनके पति के चल रहे पारिवारिक विवाद का हिस्सा है। सूरज ने दावा किया जिस वीडियो को आधार बनाया जा रहा है, वह पूरी तरह से ‘AI जनरेटेड’ (Deepfake) है। उन्होंने इसकी जांच करा ली है, रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेंगे। महिला कोच और उनके पति के बीच लंबे समय से तलाक का मामला चल रहा है। पति नहीं चाहते कि उन्हें अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता (Alimony) देना पड़े, इसलिए वे इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं।

खेल जगत में हलचल

सूरज ने बताया कि जब यह मामला पहले पुलिस के पास गया था, तब खुद महिला कोच ने थाने जाकर बयान दिया था कि सूरज के साथ उनका अफेयर नहीं है, उनके पति केवल उन्हें प्रताड़ित करने के लिए खिलाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं। सूरज यादव प्रतिष्ठित खिलाड़ी हैं, भारतीय वुशू जगत का बड़ा नाम हैं। 7 सितंबर 2024 को पहली बार भारतीय वुशू संघ में इसकी लिखित शिकायत की गई थी, जिसके बाद से उन्हें और कोच को खेल की मुख्य गतिविधियों से साइडलाइन करने की कोशिश की जा रही है। सूरज ने कहा कि वे कानून पर भरोसा रखते हैं, अदालत के सामने अपनी बेगुनाही के सबूत पेश करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक के लिए 6-8 सप्ताह का अन्तराल जरूरी

ऊना  – जिला ऊना में 45 बर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना डाॅ रमन कुमार शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 से संबंधित व्यवस्थाओं बारे बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मेजर मेला 2025 की व्यवस्थाओं बारे एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में मिंजर मेले के लिए गठित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16वें वित्तायोग के अध्यक्ष से राजस्व घाटा अनुदान जारी रखने का मुख्यमंत्री सुक्खू ने आग्रह किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में 16वें वित्तायोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से भेंट की और हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने...
article-image
पंजाब

12 बोतल अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

गढ़शंकर :26 सितम्बर: गढ़शंकर पुलिस ने शराब तस्करी को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसआई सुखविन्द्र सिंह समेत पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!