महिला जेई ने एकशियन पर लगाए यौन शोषण एवं छेड़छाड़ के आरोप : लोक निर्माण विभाग के बागवानी विंग में तैनात दोनों अधिकारी

by

शिमला : रोहड़ू में महिला जूनियर इंजीनियर ने एकशियन पर छेड़छाड़ करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायतकर्ता महिला के आरोप पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग में बागवानी विंग के एकशियन पर महिला जूनियर इंजीनियर ने यौन शोषण एवं छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। महिला जूनियर इंजीनियर शिकायत की आधार पर आईपीसी की धारा 341, 354ए, 354डी, 294, 509 और एससी एसटी एक्ट के सेक्शन-3(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। डीएसपी के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 27 सिंतबर 2022 को वह रोहड़ू और मांदली में ऑफिशियल विज़िट पर थी। इस दौरान विभाग में एकशियन पद पर तैनात अधिकारी भी उनके साथ थे। शाम को वे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के रेस्ट हाउस मांदली में ठहरे थे। अधिकारी ने खाना खाने के बाद उसका हाथ पकड़ा।
अश्लील मैसेज व्हाट्सऐप पर भी भेजे : पीड़िता ने बताया कि अधिकारी ने अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक संबंध बनाने की बात की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी ने उसे व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश भी भेजे। वह उसे देर रात कॉल करता रहा। आरोपी अधिकारी 27 नवंबर 2022 को भी ऐसे ही एक दौरे पर एचपीपीसीएल रेस्ट हाउस सरस्वती नगर आए थे। इस दौरान भी उसने ऐसे ही अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सहकारिता हिमाचल की आत्मा..20 लाख लोग जुड़े, 50 हजार करोड़ का कारोबार : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। पालमपुर : पालमपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के समापन समारोह में अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब परिवारों के लिए उपलब्ध होगी बेहतरीन उपचार सुविधा …प्रदेश सरकार लाएगी नई स्वास्थ्य बीमा नीतिः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के गरीब परिवारों को इलाज की बेहतरीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में ब्रह्माकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री सुक्खू को बांधा रक्षा सूत्र, दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

एएम नाथ।  शिमला, 27 अगस्त। राजधानी शिमला में ब्रह्माकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को स्नेहपूर्वक रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने ब्रह्माकुमारी बहनों के इस स्नेह और आत्मीयता के लिए हृदय से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का किया निरीक्षण

एएम नाथ। सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!