महिला ठग दिल्ली से गिरफ्तार – इश्योरेंस पॉलिसी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी : कारोबारी से ऐंठे 10 लाख से अधिक रुपये

by
मंडी। हिमाचल प्रदेश के साइबर क्राइम पुलिस थाना (मध्य खंड) मंडी ने 10,76,390 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में आरोपित महिला टीना यादव को मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
            आरोपित महिला के विरुद्ध मई 2024 को धोखाधड़ी व आइटी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ था। दिल्ली के शाहदरा की रहने वाली टीना यादव पर सहयोगियों के साथ मिलकर मंडी जिले के रहने वाले शिकायतकर्ता मंडी शहर के कारोबारी से 10,76,390 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
ठगी इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योर राशि दिलाने के नाम पर की गई थी। जांच के दौरान पता चला था कि 7,40,200 रुपये पंजाब नेशनल बैंक खाते में 106 ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर किए गए थे। इस मामले में जून 2024 को शशांक रस्तोगी निवासी ज्वाला नगर (शाहदरा) दिल्ली को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रही थी आरोपित 
जांच में यह भी सामने आया कि टीना यादव काफी समय से पुलिस से बचने के लिए बार-बार ठिकाना बदल रही थी। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी सर्विलांस और सोर्स रिपोर्ट का इस्तेमाल किया गया। निरीक्षक संजीव कुमार की अगुआइ में पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई थी। आरोपित को 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया है।
साइबर ठगी गिरोह की सदस्य है आरोपित महिला 
मोहित चावला, डीआइजी, साइबर अपराध हिमाचल प्रदेश ने बताया कि आरोपित टीना यादव साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह की सदस्य है। जांच में उसकी भूमिका स्पष्ट होने के बाद से वह फरार थी। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी तलाश जारी है। आरोपितों से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के तरीकों का पता लगाया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विवाद खत्म… पटना साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब तख्त ने वापस लिए अपने फैसले

अमृतसर :  श्री अकाल तख्त साहिब और  तख्त श्री पटना साहिब  के बीच लंबे चल रहे विवाद को आज श्री अकाल तख्त साहिब में हुई पांच सिंह साहिबान की बैठक और पटना साहिब में...
article-image
पंजाब

राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक का शव बिस्त दोआब नहर में मिला, मंगलवार को इनकी एक्टिवा व फोन मिला था नहर किनारे।

माहिलपुर : राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक राजन का शव बिस्त दोआब नहर में ईसपुर गांव के पास बरामद हुआ है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह...
article-image
पंजाब

तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के बड़े स्तर पर तबादले …जानिए कौन कहां भेज

चंडीगढ़ । पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने बड़े स्तर पर तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के तबादले कर दिए हैं। पंजाब सरकार ने एक...
Translate »
error: Content is protected !!