महिला ने की पति की हत्या, शव घर दफना , ऊपर फर्श बनवा दिया : 302, 201 तथा 34 के तहत मामला दर्ज

by

अबोहर। गांव बहावल अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति को महिला ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपराध को छिपाने के लिए महिला ने पति के शव को घर में ही दफना दिया तथा ऊपर से फर्श बनवा दिया। मामले का खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए। थाना सदर पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मृतक का सड़ा-गला शव बरामद किया है। गांव बहावल निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी भाभी चरणजीत कौर के गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। कुछ माह पूर्व इन दोनों की वीडियो भी वायरल हुई, जिसके बाद पंचायत में दोनों का फैसला करवाया था। सुरजीत सिंह ने बताया कि इसी बात को लेकर मक्खन सिंह और चरणजीत कौर में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। करीब एक माह पहले जब मक्खन सिंह और चरणजीत कौर में झगड़ा हुआ तो चरणजीत कौर ने अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने बेटे प्रदीप उर्फ जश्र और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में ही गड्ढा खोद कर मक्खन सिंह के शव को दफना दिया। इसके बाद 18 अक्टूबर को चरणजीत कौर ने थाना सदर पुलिस के पास पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। मक्खन सिंह के अचानक घर से गायब होने के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और धीरे-धीरे यह बात पुलिस तक पहुंच गई। इसके बाद मक्खन सिंह की तलाश में जुटे पुलिस अधिकारियों के शक की सुई उसकी पत्नी की ओर घूम गई। शुक्रवार को जब पुलिस अधिकारियों ने मक्खन की पत्नी व बेटे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने उसकी हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घर में ही दफनाए गए मक्खन सिंह के शव को सड़ी-गली हालत में बरामद कर लिया। पुलिस ने इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। सुरजीत सिंह ने शक जताया कि उसके भाई की हत्या में भाभी चरणजीत कौर के अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी बरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी चरणजीत कौर व उसके बेटे प्रदीप उर्फ जश्र के खिलाफ भादंसं की धारा-302, 201 तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मां-बेटे से पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि इस घटना में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्रोन कैमरा चलाने व उड़ाने पर जिला मजिस्ट्रेट ने लगाई पाबंदी

होशियारपुर, 20 दिसंबर : जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 20 दिसंबर से 21 दिसंबर तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी को बेहोश कर दोस्तों से रेप करवाता था : देवर और ससुर ने भी नोचा जिस्म – विवाहिता ने पुलिस में अपने पति,देवर और ससुर के साथ-साथ 8 अन्य लोगों के खिलाफ रेप का मामल दर्ज कराया

चुरू : राजस्थान के चुरू जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पर ससुर और बहु,देवर और भाभी के रिश्ते के शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है ।...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकार के गाँव नैनवा के सतीश राणा दूसरी बार अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए

 गढ़शंकार। बिहार के बेगूसराय में आयोजित अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ के चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन 16 अप्रैल को महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ हुआ। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय राज्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम मान से जुड़ी कथित वीडियो की फोरेंसिक जांच भेजा : श्री अकाल तख्त सचिवालय ने तीन लैब को भेजा, रिपोर्ट का इंतजार

अमृतसर :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय ने इसे फोरेंसिक जांच के लिए तीन अलग-अलग लैब को...
Translate »
error: Content is protected !!