महिला ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या : घर में पति की लाइसेंसी पिस्तौल से , दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया

by

अबोहर : गांव धरांगवाला में बुधवार सुबह एक महिला ने अपने ही घर में पति की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मृतका के शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतका एक लड़के और एक लड़की की मां थी। अब दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। जानकारी के अनुसार करीब 37 वर्षीय अमरजीत कौर का पति हरजीत सिंह फूलों की खेती करता है और हर रोज फूलों की सप्लाई देने बठिंडा जाता है। आज भी वह खेत से घर आया और अपनी पत्नी अमरजीत कौर को आवाज लगाई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जब उसने भीतर जाकर देखा तो अमरजीत कौर मृत पड़ी थी। पता चला कि अमरजीत ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल : पीजीआई चंडीगढ़ में अक्टूबर माह में 5 मरीज़ों की हुई थी मौत

नालागढ़ : 2022 के 11 महीनों में हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं। दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए ड्रग विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला : शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्जकर कर दी जांच शुरू

एएम नाथ। शिमला  :  चौपाल थाना के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में...
article-image
पंजाब

बस के ट्राले के पीछे से टक्कराने से एक की मौत , पिता पुत्र गंभीर घायल

दुर्घटनास्थल से बस चालक, सहचालक व ट्राला चालक ट्राले स्मेत फरार माहिलपुर : मुख्य मार्ग होशियारपुर-चंडीगढ पर कस्बा माहिलुपर के बाहरवार ट्रक यूनियन के समीप एक टूरिस्ट बस के किसी अजात ट्राला के पिछे...
Translate »
error: Content is protected !!