महिला ने मां और बेटे समेत किया सुसाइड : तीनों की मौत से इलाके में मचा हड़कंप

by

मलेरकोटला :पंजाब के मलेरकोटला  में एक ही परिवार के 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। जानकारी मुताबिक  विधवा महिला, उसकी बुजुर्ग मां और 9 साल के बेटे ने जहर निगल लिया। मृतकों की पहचान इंदरपाल कौर (31), उसके बेटे जॉर्डन सिंह (9) और मां हरदीप कौर के रूप में हुई है।

मरने से पहले महिला ने बनाया वीडियो : इंदरपाल कौर और उसकी मां हरदीप कौर की मौत रात को हो गई थी, लेकिन बेटे जॉर्डन सिंह ने सुबह दम तोड़ा। वहीं मरने से पहले विधवा महिला ने एक वीडियो भी बनाया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मृतका की सास समेत 10 लोगों के खिलाफ मरने को मजबूर करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें चरणजीत कौर (सास) पत्नी भोला सिंह, सुखपाल सिंह पुत्र भोला सिंह, दलजीत कौर पत्नी भोला सिंह, बाबी कौर पुत्री भोला सिंह, कौरू सिंह, पम्मू सिंह, जस्मेल कौर, गुरप्रीत सिंह और किरणा कौर पत्नी अज्ञात, सभी निवासी गांव भूदन के नाम शामिल हैं। बता दें इंदरपाल के पति पवनदीप सिंह की कुछ समय पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ ससुराल से मायके आकर रहने लगी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात तीनों ने जहरीली वस्तु खा ली, जिस कारण इंदरपाल और उसकी मां हरदीप कौर की वहीं मौत हो गई। हालांकि उस वक्त जॉर्डन जिंदा था। उसने सुबह उठकर देखा तो मां और नानी कुछ बोल नहीं रही थी, जिसके बारे में उसने तुरंत अपनी दादी को बताया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे। जॉर्डन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन जहर का असर ज्यादा होने के कारण उसने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 4716 पटवारियों की असामियों में से मात्र 1995 पटवारी काम कर रहे हैं जबकि 2721 आसामियां खाली पड़ी,पटवारियों ने मांगों संबंधी विधायक रौड़ी  को ज्ञापन सौंपा 

गढ़शंकर : पटवार यूनीयन गढ़शंकर ने यूनियन के तहसील अध्यक्ष गुलशन कुमार जस्सल की अध्यक्षता में  युनियन की मांगों संबंधी एक ज्ञापन विधायक गढ़शंकर जय कृष्ण रौड़ी को सौंपा । इस मौके पर श्री...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 120 नशीली गोलियां और 20 ग्राम हैरोइन की बरामद : दो अलग अलग मामलों में 2 ग्रिफतार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को 120 नशीली गोलियों व 20 ग्राम हैरोईन हित ग्रिफतार कर मामले दर्ज कर लिए है। जानकारी मुताबिक पुलिस चौकी बीनेवाल के इंजार्च...
article-image
पंजाब

जब तक सरकार सड़कें नहीं खोलती, किसान शंभू व खनौरी सीमाओं पर रहेंगे: सरवन सिंह पंधेर

चंडीगढ़  :   पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने सोमवार को कहा कि दिल्ली की ओर मार्च करने का निर्णय नहीं बदला है। किसान नेता ने कहा कि जब तक...
Translate »
error: Content is protected !!