महिला ने शख्स का बनाया अश्लील वीडियो : वायरल करने दी धमकी और लूट लिए डेढ़ लाख रुपये

by

गिद्दड़बाहा । थाना कोटभाई की पुलिस ने सुरजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव भलाईआना के बयान पर महिला सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत सिंह ने बताया कि वह गांव में आरओ प्लांट चलाता है और करीब आधे गांव में पानी की सप्लाई करता है।

उसके आरओ का पानी गांव भलाईआना निवासी वीरपाल कौर पत्नी काला सिंह के घर जाता है। पांच अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे वह पानी का कैन लेने के लिए उक्त वीरपाल कौर के घर गया तो वहां लखविंदर सिंह निवासी भलाईआना भी मौजूद था।

वीरपाल और लखविंदर ने उसे कमरे में ले जाकर धमकाया, उसके कपड़े उतार वीडियो बना लिया। आरोपितों ने कहा कि वह चार लाख रुपये दे, वरना वीडियो वायरल कर देंगे। बदनामी के डर से उसने चाचा के लड़के महिंदर सिंह को डेढ़ लाख रुपये लेकर मौके पर पहुंचने को कहा, जिसके बाद आरोपितों ने उसे जाने दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदवी करने के आरोप में पकड़े व्यक्ति से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर पूरी साजिश का पर्दाफाश करे : पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर। गांव नुरपुर जट्टां में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप की एक व्यक्ति दुारा बेअदवी करने की घटना निंदनीय है। जिससे हर इंसाान को गहरा दुख हुया है। यह शब्द आज गांव नूरपुर...
article-image
पंजाब

पंजाब में हर दिन लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं और लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना  भी मुश्किल हो चुका : आरएमपीआई

गढ़शंकर : इंक़लाबी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) द्वारा संविधान बचाओ, देश बचाओ, कॉर्पोरेट बचाओ कार्यक्रम के तहत गांव भज्जल , तहसील गढ़शंकर में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में गांव...
article-image
पंजाब , समाचार

गुबरों से बंधा पाकिस्तान का झंडा मिला, ईलाके में दहशत

होशियारपुर। चब्बेवाल के गांव बाडीयां व मोतियां के निकट जब सुबह सैर को निकले लोगों ने गुबारों से बंधा हुआ पाकिस्तान का झंडा मिला तो ईलाके में माहौल दहशतजदा हो गया। सुबह जव दोनों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू , सीएम रेखा गुप्ता ने घटाया काफिला, सरकारी खर्चों में कटौती

मेट्रो उपयोग बढ़ाने और ईंधन बचत पर दिल्ली सरकार का जोर एएम नाथ। नई दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक खर्चों में कटौती, ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण...
Translate »
error: Content is protected !!