महिला बैंक कर्मी की संदिग्ध मौत : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

by
एएम नाथ। नादौन  : नादौन उपमंडल के सेरा गांव में एक महिला बैंक कर्मी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका एक किराए के कमरे में अकेली रह रही थी और पुलिस द्वारा इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।
हालांकि, मृतका के परिजनों ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। मृतका के माता-पिता धर्मचंद और सुरेशना देवी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उनकी बेटी अपने पति से अलग रह रही थी और गुजारा भत्ता न मिलने को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था।
उन्होंने आरोप लगाया कि घटना से एक दिन पहले कुछ अज्ञात लोग उनकी बेटी के कमरे में आए थे और उससे झगड़ा किया था। इसके बाद अगले दिन उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से मजबूत थी और आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थी।
परिवार ने पुलिस द्वारा बरामद सुसाइड नोट को भी संदिग्ध बताया है और कहा कि उसमें लिखावट उनकी बेटी की नहीं है। मृतका के भाई बलविंदर और बहनों माया, वंदना व ज्योति ने जिला प्रशासन और एसपी हमीरपुर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और सीबीआई या किसी उच्च स्तरीय एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाए।
उनका आरोप है कि पुलिस साक्ष्यों की अनदेखी कर रही है और मामले को आत्महत्या का रंग देने की कोशिश कर रही है। इस संदर्भ में जब जिला पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत मिल चुकी है और पुलिस निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने जिला कोषाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

ऊना (22 अक्तूबर)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कोषाधिकारी कार्यालय का भवन काफी पुराना है तथा नया भवन बनाने के लिए मलाहत रोड पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.27 करोड़ रुपए ठगे : 11 दिनों तक रखा रिटायर अफसर को डिजिटल अरेस्ट

रांची  : साइबर क्रिमिनल के एक गैंग ने रांची में रहने वाले कोयला कंपनी के एक रिटायर अफसर को 11 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 2.27 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अनुसंधान के काम ही करने दे सुक्खू सरकार – कृषि विश्वविद्यालय के बजाय दूसरी जगह बने टूरिस्ट विलेज : जयराम ठाकुर

हमारी सरकार में भी प्रस्ताव आए हमने दो टूक शब्दों में मना किया ,  कृषि विद्यालय में टूरिस्ट विलेज बनाने की बात करना हास्यास्पद अगर मुख्यमंत्री को ज़मीन ज़्यादा लग रही है तो कृषि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुभमन गिल किस टीम में हुए शामिल ..जाने : अभिषेक शर्मा के साथ मचाएंगे तबाही!

2025 में टीम इंडिया अब कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाली है. अब नए साल में टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी. ऐसे में भारतीय टीम के बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते...
Translate »
error: Content is protected !!