महिला सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या : नाली को लेकर कुछ लोगों के बीच चल रहा था विवाद

by
अबोहर : पंजाब के अबोहर के गांव कल्लरखेडा में गुरुवार सुबह नाली विवाद को लेकर हुए झगड़े में मौजूदा सरपंच पूनम रानी के पति शंकर जालप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि आम आदमी पार्टी  के ब्लॉक प्रधान मनोज कुमार ने पंचायत के दौरान गुस्से में आकर उन्हें गोली मार दी।
            गांव में नाली को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके समाधान के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान अचानक मनोज कुमार ने गुस्से में आकर सरपंच के पति शंकर जालप पर गोली चला दी। गोली लगते ही शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए, और परिजन उन्हें इलाज के लिए श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को राउंडअप  कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिवसेना पंजाब ने सड़क पर ओवरलोड बजरी, रेत व पत्थर के टिप्परों की यातायात को लेकर एसएसपी के नाम एसपी को ज्ञापन सौंपा।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस के आदेशानुसार होशियारपुर जिले में प्रातः छह बजे से रात नौ बजे तक ओवरलोड ट्रकों व टिप्परों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसके बावजूद आदेशों की अवहेलना की जा रही...
article-image
पंजाब

सीव्रेज डालने के अैस्टीमेट से रह गई गलियों को डालने के लिए अैस्टीमेट में संशोधन करवाया जाएगा: सरिता शर्मा

गढ़शंकर: पंजाब बाटर सप्लाई व सीव्रेज र्बोड की डायरेकटर सरिता शर्मा ने माहिलुपर के बार्डो का विभाग के एसडीओ सुशील बांसल व जेई अमनदीप सिंह  को साथ लेकर दौरा किया। सबसे पहले नगर पंचायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटेलीजेंस फेलियोर- DG CID सतवंत अटवाल पर गिरी गाज : डॉ अतुल वर्मा को सौंपा जिम्मा

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में राज्यसभा सीट के लिए हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच इंटेलीजेंस फेलियोर के मामले में DG CID सतवंत अटवाल पर गाज गिरी है। उनसे डीजी सीआईडी का पद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जालंधर ब्लास्ट केस में खुलासा : BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED रखने वाला पकड़ा गया, कौन हैं उमर दीन के हैंडलर?

जालंधर :  बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुए बम धमाके मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक उत्तर...
Translate »
error: Content is protected !!