महिला से छेड़छाड़ मामले में आप MLA मनजिंदर सिंह लालपुरा सहित 12 आरोपी दोषी करार : पुलिस ने हिरासत में लिया

by

तरनतारन । विवाह समारोह में भाग लेने आई अनुसूचित जाति से संबंधित परिवार की लड़की हरबिंदर कौर उसमां के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले पर एडिशनल सेशन जज तरनतारन प्रेम कुमार की अदालत द्वारा मुख्य आरोपित के तौर पर खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 12 आरोपियों को दोषी करार दे दिया है।

विधायक को सजा का फैसला 12 को सुनाया जा सकता है। फिलहाल दोषी विधायक लालपुरा समेत अन्य को हिरासत में ले लिया गया है।

विस हलका पट्टी के गांव उसमां का यह मामला सड़क से लेकर सांसद तक गूंजा था। दरासल चार मार्च 2013 में गांव उसमां निवासी हरबिंदर कौर उसमां अपने पिता कश्मीर सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों समेत विवाह समारोह में भाग लेने के लिए पैलेस में पहुंची तो वहां पर मौजूद टेक्सी चालकों द्वारा हरबिंदर कौर उसमां के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई।

विरोध करने पर टैक्सी चालकों ने उनकी मारपीट की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच सड़क पर परिवार की बेतहाशा मारपीट की थी। जिसकी वीडियो मीडिया तक पहुंचते ही मामला पूरे देश में तूल पकड़ गया। जिस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते पीड़िता के परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश दिए।

आरोपी टैक्सी चालकों में मनजिंदर सिंह लालपुरा 2022 में खडूर साहिब हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गए। एडिशनल सेशन जज प्रेम कुमार की अदालत में बचाव पक्ष के वकील पेश हुए व कम से कम सजा की अपील की। 12.05 मिनट पर अदालत ने आरोपितों को दोषी करार देते सभी को पुलिस हिरासत में लेने के आदेश दिए। जिसके बाद अदालत परिसर पुलिस छावनी में बदल गया। दोषियों की सजा का फैसला 12 को होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 साल के बच्चे ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त : टीवी में कोई सीन देखने के बाद बच्चे ने यह कदम उठाया

खन्ना : खन्ना में 12 साल के बच्चे ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बच्चा घर में अकेला था। उसने शॉल से फंदा बनाया और पंखे से लटक गया। जब...
article-image
पंजाब

जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासन वचनबद्ध: कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासनबद्ध है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स...
article-image
पंजाब

किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रोशनी मरवाहा को किया सम्मानित : खेल के क्षेत्र में पंजाब की बेटियां कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 21 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब की बेटियां जहां शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं वहीं खेल के क्षेत्र में भी प्रदेश का नाम...
article-image
पंजाब

जन समस्याओं के त्वरित निपटारे संबंधी अधिकारियों की दी हिदायत

डिप्टी कमिश्नर ने जन समस्याओं पर लिया संज्ञान, हल करवाई लोगों की समस्याएं होशियारपुर, 15 अगस्तः : डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल आम लोगों से जुड़ी हर समस्याओं की रोजाना बारीकी से समीक्षा कर...
Translate »
error: Content is protected !!