महिला से 73 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने महिला को 73 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एस. एच. ओ. गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि गढ़शंकर पुलिस को नशे विरोधी अभियान को उस समय सफलता हासिल हुई जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने एक महिला से 73 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ संदेहास्पद लोगों की चैकिंग कर रहे थे तो कालेवाल ललिया गांव की और से पैदल चलकर आ रही महिला पर संदेह होने पर रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गुरदीप कौर पत्नी हरविंदर सिंह निवासी रामपुर बिलड़ो बताया और तलाशी लेने पर उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि इस संबंध में गुरदीप कौर के विरुद्ध 22-61-85 एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला का रिमांड लेने के बाद पूछताछ की जाएगी कि वह नशीला पदार्थ कहां से खरीदकर लाई थी और आगे किसे बिक्री करती थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में कोरोना वेक्सीन की कमी को लेकर सांसद तिवारी ने केंद्रीय सेहत मंत्री को लिखा पत्र

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर पंजाब में कोरोना वेक्सीन की कमी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने यह...
article-image
पंजाब

पैरामाउंट कॉलोनी में 32 लाख की लागत से ट्यूबवेल निर्माण कार्य शुरू – विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 7 जनवरी :  विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज वार्ड नंबर 29 स्थित पैरामाउंट कॉलोनी में 32 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत करवाई।...
article-image
पंजाब

राज्य की कानून व्यवस्था पर सांसद मनीष तिवारी ने चिंता व्यक्त की : अलग-अलग गांवों के विकास हेतु ग्रांट के चैक बांटे

खरड़, 6 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है, जिसके चलते लोगों में डर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कड़े कदम उठाए भारत सरकार : डा. रमन घई

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के प्रति रोष प्रगट करने के लिए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!