महिला MLA के बेटे को ट्रैफिक पुलिस ने रोका : पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो, कानून सभी के लिए बराबर है

by

खंडवा : महिला विधायक के बेटे को बिना सीट बेल्ट के ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो पिता पुलिस थाने पहुंचा और पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो, कानून सभी के लिए बराबर है यह एमएलए के परिजनों ने नई मिसाल भारतीय राजनीती में बना दी।
भारत में अक्सर होता है कि किसी विधायक या सांसद के परिजन का पुलिस चालान काट दे तो पुलिस को वर्दी उतारने की सीधे धमकी मिलती है। अधिकांश तौर पर तो पुलिस इतनी हिमंत ही नहीं कर पाती।

लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा में जब विधायक पुत्र का सीट बेल्ट नहीं लगाने पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा तो बचाव में आए परिजनों ने उसे यही समझाइश दी कि बेटा रिक्वेस्ट कर लो या चालान कटवा लो। दरअसल, पुलिस चेकिंग के दौरान खंडवा से बीजेपी की महिला विधायक कंचन तनवे के बेटे को पुलिस ने बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाते हुए रोक लिया और उसका चालान काट दिया। इस पर विधायक पति मुकेश तनवे बेटे के पक्ष में कोतवाली थाने पहुंच गए। पिता ने पुलिस के अधिकारियों से चर्चा कर मामले को रफा-दफा कराया। MLA पति मुकेश तनवे ने कहा कि बेटा बिना सीट बेल्ट लगाए कार चला रहा था। पुलिस ने रोका तो उसने चालान से बचने की कोशिश की, हालांकि, मैंने किसी पुलिसवाले से बात नहीं की। मैंने बेटे से साफ कह दिया कि तुम रिक्वेस्ट (प्रार्थना) कर लो, नहीं तो फिर चालान भर दो। नियम सब के लिए सबके लिए बराबर है।

बता दें कि जिस बेटे पर कार्रवाई हुई है उसकी मां कंचन तनवे (41 साल) बलाही समाज से आती हैं। 12वीं तक शिक्षित होने के बाद कंचन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रहीं। बाद में नौकरी छोड़ राजनीति में आईं और भाजपा की बागी प्रत्याशी के बतौर पंधाना जनपद सदस्य का चुनाव लड़कर जनपद अध्यक्ष बनीं और फिर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी। उनके पति मुकेश तनवे भाजपा संगठन में सक्रिय हैं, जिन्हे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का समर्थक माना जाता है।

BJP ने बीते 2023 के विधानसभा चुनाव में कंचन मुकेश तनवे को अपना प्रत्याशी बनाया था. जमीनी पकड़ वाली नेता कंचन ने कांग्रेस उम्मीदवार को 37 हजार से ज्यादा वोटों से पराजित किया था।

खास बात यह है कि विधायक बनने से पहले कंचन मुकेश तनवे भाजपा के समर्थन के बिना जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, जिन्हें बाद में भाजपा ने शामिल कर लिया. राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि चुनाव के दौरान कंचन को बीजेपी का टिकट मिलने में भी तत्कालीन पार्टी विधायक देवेंद्र वर्मा ने रोढ़ा लगाया था, तभी से वे उनके खिलाफ खुलकर मैदान में आ गई थीं।

गौरतलब है कि खंडवा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रो में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की थी. सभी सीटों पर अपना कब्ज़ा बरक़रार रखा. सबसे बड़ी जीत हरसूद विधानसभा क्षेत्र से मंत्री विजय शाह की रही. शाह लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए. इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को साठ हज़ार वोटों के बहुत बड़े अंतर से पराजित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंकज पानोतरा का माता कस्से वालिये भजन यू-ट्यूब पर लांच

पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज मनु ने किया विमोचन एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिला के खज्जियार क्षेत्र से संबंध रखने वाले गायक पंकज पानोतरा का दूसरा भजन पंकज पानोतरा के ऑफीशीयल यू-ट्यूब चैनल...
article-image
पंजाब

पंजाब में पसारे अपराध ने पैर, आप सरकार के राज में प्रदेशवासी असुरक्षित : खन्ना – खुला दरबार लगाकर खन्ना ने सुनी लोगों की समस्याएं केंद्र सरकार की मदद से निवारण करवाने का दिया आश्वासन

होशियारपुर 31 अगस्त  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में अपराध दिन प्रतिदिन अपने पैर पसार रहा है जिसके चलते आएदिन हत्याएं हो रही हैं। खन्ना ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में 25 करोड रुपए की पेयजल तथा सीवरेज योजनाओं का एक माह के भीतर होगा लोकार्पण : दर्शन सेवा योजना के तहत 100 रूटों पर आरंभ होंगी बस सेवाएं – उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री

ऊना, 15 जनवरी – हिमाचल प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। इस कड़ी में सरकार के अधीन मंदिरों में व्यवस्था सुधारीकरण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं में निरंतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जनसहयोग ही कारगर हथियार: राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती

गांव स्तर पर कोविड टेस्टिंग शिविर में बोले राज्य वित्तायोग अध्यक्ष ऊना – कोविड संक्रमित लोग कवारंटीन होने के भय से कोरोना के लक्ष्णों जैसे खांसी, बुखार जुखाम आदि को हलके में लेकर अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!