मां की ह्त्या : पैसे देने से मना करने पर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

by

कपूरथला :
मां से पैसे मांगने पर मना किए जाने पर बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।
सुल्तानपुर लोधी में एक घर से 80 वर्षीय एक विधवा बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ तो उक्त मामले में महिला के बड़े बेटे ने अपने छोटे भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या का शक जाहिर किया। इसके बाद पुलिस ने छोटे बेटे को राउंडअप कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी डी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर का मामला कुछ ही घंटों में पुलिस ने सुलझा लिया है।
मिली जानकारी अनुसार कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी तहसील के मोहल्ला ज्वाला सिंह नगर में बुजुर्ग विधवा महिला कुलविंदर कौर अपने बेटे दलबीर सिंह के साथ रहती थी उसका बेटा दलबीर सिंह लगभग 3 साल पहले इंग्लैंड से आया था। वीरवार सुबह उसी घर में रहने वाली किराएदार सोनिया को जब घर से बदबू आई, उसने ऊपर जाकर कमरे में देखा तो बुजुर्ग महिला कुलविंदर कौर का शव पड़ा था।
किराएदार सोनिया ने तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी डी जगजीत सिंह सरोआ ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान महिला के बड़े बेटे दविंदर सिंह निवासी गांव बूस्सोवाल अपने छोटे भाई दलबीर सिंह पर शक ज़ाहिर किया
एसपी जगजीत सिंह ने बताया कि महिला के बेटे दलबीर सिंह को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपनी मां से पैसे की मांग कर रहा था। मां ने पैसे नहीं दिए तो इसी कारण उसने 1 सप्ताह पहले उसके सिर पर लाठी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दलबीर सिंह को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्य में पिछले सप्ताह में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 302 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार कर 34 वाणिज्यिक सहित 221 एफआईआर दर्ज : आईजी हैडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल

चंडीगढ़, 12 दिसंबर : पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों तथा सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पिछले सप्ताह राज्य में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 302 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार कर 34 वाणिज्यिक सहित 221...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

मुख्यमंत्री ने खुद नाव पर सवार होकर होशियारपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा : मुख्यमंत्री ने कहा संकट की इस घड़ी में हेलीकॉप्टर समेत सरकार की पूरी मशीनरी लोगों की मदद कर रही

होशियारपुर, 17 अगस्त : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ज़मीनी स्तर पर स्थिति का जायज़ा लेने के लिए स्वयं किश्ती में सवार होकर होशियारपुर ज़िले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री को लिखा पत्र; ईएसआई अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में सुधार की मांग

मोहाली, 14 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर पंजाब और विशेष रूप से मोहाली में कर्मचारी राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!