मां-बेटा दिल्ली से 22 दिन में 400 किमी पैदल यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे : जालंधर के एक श्रद्धालु ने माता रानी के चरण पादुका को करीब ढ़ाई किलो चांदी चांदी से सुसज्जित

by

ऊना : मां-बेटा दिल्ली से 22 दिन में 400 किमी पैदल यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर पुजारी जीवन प्रकाश कालिया ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई। बेटे अनुज शर्मा के साथ आई उनकी मां नमिता शर्मा ने 21 जनवरी को दिल्ली से पैदल यात्रा शुरू की थी। वह दोनों 22 दिन बाद रविवार को माता रानी के दरबार में पहुंचे। पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालु अनुज शर्मा, निवासी वी2-135 सफदरगंज एनक्लेव, नई दिल्ली ने बताया कि उन्होंने माता रानी से मन्नत मांगी थी जो पूरी हुई है। इसीलिए अपनी मां के साथ पैदल यात्रा कर चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान बारिश के समय कठिनाई जरूर आई।
लेकिन मां के आशीर्वाद से हर कठिनाई दूर होती रही और वह लगातार पैदल यात्रा करते रहे। अनुज शर्मा पेशे से इंजीनियर हैं और दिल्ली में उनका अपना कारोबार है। वहीं, पुजारी जीवन प्रकाश कालिया ने बताया कि चिंतपूर्णी माता रानी के प्रति भक्तों की काफी आस्था रहती है। जिसके चलते यहां श्रद्धालु पैदल और दंडवत होकर माता रानी का शुक्रिया अदा करने पहुंचते हैं।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को जालंधर के एक श्रद्धालु ने माता रानी के चरण पादुका को चांदी से सुसज्जित किया है। इस पर करीब ढ़ाई किलो चांदी लगाया गया है। करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च कर चरण पादुका को चांदी से सजाया गया है।
रोजाना हजारों की संख्या में माता रानी के दरबार में श्रद्धालु पहुंचते हैं और नकदी के अलावा सोना चांदी अर्पित करते हैं। चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में मुख्य द्वार में पहले से ही स्थित माता की चरण पादुका पर यह कार्य पंजाब जालंधर के श्रद्धालु अशोक गुप्ता ने करवाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार टैक्स घटा रही है तो सुक्खू सरकार टैक्स बढ़ाकर जनविरोधी कार्य कर रही

सिरमौर के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, विभिन्न लोगों से मिलकर जाना हाल, सुनी शिकायतें नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को सरकार का सबसे बड़ा तोहफा : जयराम ठाकुरजिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस लाइन चंबा में 6 अप्रैल को होगी नाकारा वस्तुओं की नीलामी

एएम नाथ। चंबा, 18 मार्च : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 6 अप्रैल को प्रातः 11 बजे पुलिस लाइन चंबा में होगी। इच्छुक बोलीदाता नीलामी प्रक्रिया में भाग ले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाईक चालक की मौके पर मौत

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर एनएच पर भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई है। हादसे में मृतक की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!