माता चिंतपूर्णी मेला: लंगर के दौरान नहीं होगा डी.जे का प्रयोग

by

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा व डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब के अलग-अलग हिंदू संगठनों के साथ की बैठक में साझे तौर पर लिया फैसला
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 31 जुलाई 2,3 व 4 अगस्त को होगा ट्रैफिक डायवर्जन
होशियारपुर : 11 जुलाई:
28 जुलाई से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी मेले में इस बार लंगर के दौरान डी.जे. का प्रयोग नहीं किया जाएगा। यह फैसला आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर व डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस की उपस्थिति में की गई बैठक के दौरान हिंदू भाईचारे से संबंधित पंजाब के अलग-अलग संगठनों की ओर से सांझे तौर पर लिया गया। इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले में लंगर लगाने के दौरान सफाई व्यवस्था बरकरार रखनी भी यकीनी बनाई जाए, ताकि वातावरण दूषित न हो सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व संस्थाओं का आपसी तालमेल बहुत जरुरी है, ताकि संयुक्त प्रयास से मेले को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने यह भी अपील की कि निर्विघ्न यातायात के लिए संस्थाओं की ओर से सडक़ पर आकर लंगर न वितरित किया जाए व लंगर के दौरान प्लास्टिक (जो बैन हो चुका है) का प्रयोग न किया जाए।
श्री जिंपा ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए बहुत खुशी की बात है कि जल्द ही माता चिंतपूर्णी रोड की रिपेयर करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रबंधों के पक्ष से श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। बैठक के दौरान यह भी संयुक्त तौर पर निर्णय किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 31 जुलाई 2,3 व 4 अगस्त को ट्रैफिक का डायवर्जन(अलग रुट) किया जाएगा, जिसके अंतर्गत श्रद्धालुओं से गगरेट-मुबारकपुर से होते हुए माता चिंतपूर्णी जाएंगे व वापसी माता चिंतपूर्णी से मुबारकपुर-अंब-ऊना से होते हुए होशियारपुर होगी।
डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लंगर लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरुरी है, इस लिए लंगर कमेटियों की ओर से यह रजिस्ट्रेशन एस.डी.एम. कार्यालय होशियारपुर से करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल शौचालय आदि का प्रबंध करने के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने लंगर कमेटियों को सफाई व्यवस्था बरकरार रखने की अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार व पंजाब सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन किया गया है, इस लिए लंगर के दौरान प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं को निश्चित की गई तिथियों के दौरान वन वे वाले रुट का ही पालन करने की अपील भी की।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री संदीप कुमार, एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल के अलावा पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए हिंदू संगठनों, लंगर कमेटियों के प्रतिनिधि व विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बहबल कलां गोलीकांड : राज्य सरकार बहबल कलां गोलीकांड मामले में जल्द ही अदालत में चालान करेगी पेश

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा के नेताओं एडवोकेट अमर सिंह चाहल,पाल सिंह फ्रांस और बलविंदर सिंह शामिल के साथ मीटिंग की और मीटिंग के दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को की समर्पित

“किसी भी देश की अर्थव्यवस्था उतनी ही प्रगतिशील होती है, जितनी उसकी बैंकिंग प्रणाली मजबूत होती है” दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 75 जिलों में...
article-image
पंजाब

भगवंत मान ने तरनतारन में रोड शो कर ‘आप’ उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन

तरनतारन : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में रविवार को रोड शो का नेतृत्व...
article-image
पंजाब

अविश्वास प्रस्ताव खारिज : मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के खिलाफ विपक्ष साबित नहीं कर पाया दो तिहाई बहुमत

होशियारपुर, 19 अगस्त :   मेयर नगर निगम होशियारपुर सुरिंदर कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को नगर निगम के बी.आर. अंबेदकर मीटिंग हाल में हाउस की विशेष बैठक हुई, जिसमें कुल 45 पार्षद उपस्थित...
Translate »
error: Content is protected !!