माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी हिदायतें व आदेश जारी, मेले के दौरान सडक़ के दोनों तरफ लंगर, कीर्तन, सत्संग, जागरण या अन्य एकत्रीकरण करने पर रहेगी पूर्ण तौर पर पाबंदी

by

होशियारपुर:जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने माता चिंतपूर्णी जी के वार्षिक मेले के
संबंध में आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिला होशियारपुर की
सीमा के अंदर रास्ते के दोनों तरफ लंगर लगाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस बार माता चिंतपूर्णी जी का वार्षिक मेला 9 अगस्त से
16 अगस्त तक लगेगा, जिसमें भारी गिनती में श्रद्धालु होशियारपुर से होते
हुए माता चिंतपूर्णी के दरबार तक दर्शनों को जाते हैं, जिनकी सुविधा के
लिए होशियारपुर में अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर
से लंगर लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन इस वर्ष कोविड-19 के कारण
पैदा हुई स्थिति व हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों को
ध्यान में रखते हुे समूह प्रशासन व धार्मिक संगठनों के साथ विचार विमर्श
कर कुछ निर्णय लिए गए हैं, जिसका सख्ती से पालन किया जाएगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मेलों के दौरान केवल कुछ चुने हुए स्थानों
जैसे कि धर्मशाला या खुले मैदान में ही लंगर लगाने की आज्ञा एस.डी.एम
होशियारपुर की ओर से (निर्धारित प्रोफार्मे में) जारी की जाएगी। उन्होंने
कहा कि लंगर प्रबंधकों की ओर से लंगर वाले स्थान पर कोविड-19 की
गाइडलाइन्ज का पालन करना के लिए एक कोविड मानिटर नियुक्त किया जाएगा,
जिसके नाम के बारे में प्रबंधकों की ओर से एस.डी.एम होशियारपुर का सूचित
किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान जिले की सीमा में अंदर आते
रास्ते के दोनों तरफ किसी भी तरह का कोई कीर्तन, सत्संग, जागरण या अन्य
एकत्रीकरण करने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी रहेगी। सडक़ के दोनों तरफ
निर्धारित स्थान पर कोई भी डी.जे. आदि बजाने पर पूर्ण पाबंदी होगी, जिस
संबंधी पुलिस प्रशासन व कार्यकारी इंजीनियर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड
होशियारपुर संयुक्त रुप में टीम गठित कर इस संबंधी बनती कार्रवाई करना
यकीनी बनाएंगे।
अपनीत रियात ने कहा कि एस.डी.एम होशियारपुर की ओर से लंगर स्थान पर
सैक्टर अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस विभाग की ओर से हर
लंगर स्थान पर जरुरत के अनुसार पुलिस बल(सहित लेडी पुलिस) तैनात किया
जाएगा। सिविल सर्जन होशियारपुर मेले के दौरान लगाए जा रहे लंगर वाले
स्थानों पर लंगर की चैकिंग के लिए जरुरी मैडिकल टीमें व एंबुलेंस वैन
तैनात करेंगे। इसके अलावा मेले के दौरान जरुरी दवाईयों का प्रबंध, मैडिकल
स्टोर की व्यवस्था यकीनी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन किसी भी
अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए ईमरजेंसी वार्ड तैयार रखेंगे व
ईमरजेंसी के लिए एक एंबुलेंस का प्रबंध करेंगे। उन्होंने कहा कि पब्लिक
हैल्थ विभाग व कमिश्नर नगर निगम मेले के दौरान श्रद्धालुओं के प्रयोग के
लिए टैंपरेरी शौचालय का प्रबंध करेंगे। जारी आदेश में उन्होंने कहा कि
एस.एस.पी होशियारपुर अमन व कानून की स्थिति को बहाल करने के लिए संबंधित
पुलिस अधिकारियों को हिदायत करेंगे व इसके साथ ही ट्रैफिक को सुचारु ढंग
से चलाने के लिए सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी होशियारपुर से तालमेल
यकीनी बनाएंगे। इमरजेंसी की स्थिति में यदि रिकवरी वैन की जरुरत महसूस
होती है, तो उसका भी प्रबंध अपने स्तर पर करेंगे। इसके अलावा सहायक
आबकारी कमिश्नर होशियारपुर रेंज मेले के दौरान माता चिंतपूर्णी रोड पर
आने वाले शराब के ठेके व मीट की दुकानों को बंद करवाना यकीनी बनाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पौंग बांध झील के आसपास में प्रवासी पक्षियों का बर्ड फ्लू से मरने का क्रम 21वें दिन भी लगातार जारी

तलवाड़ा :  अंतर्राष्ट्रीय रैंसर वेटलैंड पौंग बांध झील के आसपास में प्रवासी पक्षियों का बर्ड फ्लू से मरने का क्रम 21वें दिन भी लगातार जारी रहा है। लेकिन पिछले गुज़रे करीब छे दिनों से यह...
article-image
पंजाब

कुंवर प्रताप सिंह बाजवा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

गुरदासपुर । आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब यूथ विंग के अध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह बाजवा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश...
article-image
पंजाब

Recovery of property tax, water

Hoshiarpur/Jan17/Jan.17 :  Municipal Corporation Commissioner Dr. Amandeep Kaur said that recovery of property tax, water supply and sewerage bills, trade license and rent/tahibazari has started in the Municipal Corporation office. Counters have been set up...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार व सीएम का पुतला कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूंका

गढ़शंकर।  पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट के आह्वान पर गढ़शंकर के कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेशिक नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी, जत्थेदार अमरीक सिंह, शाम सुंदर कपूर, शर्मिला रानी के...
Translate »
error: Content is protected !!