माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 7 अक्तूबर। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियों को लेकर कदमताल शुरू कर दी गई है। इस वर्ष माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का भव्य आयोजन 22 से 24 नवंबर तक किया जाना प्रस्तावित है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल ने आज बीडीओ कार्यालय अम्ब में महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
एडीसी ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव आस्था, लोक-संस्कृति और पर्यटन का अनूठा संगम है। पिछले वर्ष 14 से 16 नवम्बर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव का दूसरा संस्करण बेहद सफल रहा था। आयोजन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा महोत्सव ने प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी महोत्सव को आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्याओं, लोक-कलाओं की प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच प्रदान किया जाएगा।
एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करेगा। आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए संबंधित विभागों की टीमें गठित की जाएंगी तथा विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से माता श्री चिंतपूर्णी की धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि महोत्सव में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु एवं पर्यटक सुखद और अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटे।
बैठक में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, डीएसपी अनिल पटियाल, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवान परशुराम के जीवन से अन्याय अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है : मनीष तिवारी

खरड़ में भगवान परशुराम जयंती समारोह पूर्ण उत्साह के साथ मनाई खरड़,1 मई: भगवान परशुराम जी की जयंती खरड़ स्थित भगवान परशुराम भवन में बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश : जासूसी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार : सरकारी विभागों की रेकी कर देते थे सूचना, यूएपीए के तहत केस दर्ज

जालंधर। देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव कांग्रेस के लिए अपनी सरकार बचाने और भाजपा के लिए सत्ता में वापस आने की कोशिश के लिए महत्वपूर्ण

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 1 जून को होंगे, साथ ही पहाड़ी राज्य में चार लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा। इस साल फरवरी में...
article-image
पंजाब

बदले की आग झुलसे हरजिंदर ने की पवन की हत्या

फाजिल्का : जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां झगड़े के दौरान तेजधार हथियार से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर...
Translate »
error: Content is protected !!