चिट्टा लेने आया… पुलिस को देखा तो SHO पर चढ़ा दी गाड़ी; SHO घायल …14.50 ग्राम चिट्टा बरामद, दोनों आरोपी मौके से काबू

by

रोहित जसवाल।  अंब/नकड़ोह : अंब थाना क्षेत्र के नकड़ोह में मंगलवार देर रात चिट्टे की खेप को लेकर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक युवक ने पुलिस को देखकर कथित तौर पर गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। आरोप है कि युवक ने गाड़ी थाना प्रभारी विपिन शर्मा की ओर मोड़ दी और उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में SHO की बाजू और टांग में चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, नकड़ोह में चिट्टे की खेप पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मंगलवार देर रात मौके पर पहुंची। टीम ने एक बाइक सवार युवक को जांच के लिए रोका। पुलिस को देखते ही युवक ने कथित तौर पर जेब से चिट्टा निकालकर झाड़ियों में फेंक दिया।

इसी दौरान एक अन्य युवक गाड़ी लेकर वहां पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, वह चिट्टा लेने आया था। पुलिस टीम को देखते ही उसने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। आरोप है कि उसने गाड़ी SHO विपिन शर्मा की तरफ मोड़ दी और उन्हें टक्कर मार दी। अपनी तरफ आती गाड़ी को देखकर SHO ने खुद को संभाल लिया, लेकिन उन्हें चोटें आईं।

दोनों आरोपी मौके से काबू :   पुलिस टीम ने गाड़ी को रोककर दोनों युवकों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन सिंह उर्फ जोनी निवासी नकड़ोह और जसकीरत सिंह निवासी गगरेट के रूप में हुई है।  पुलिस ने झाड़ियों से 5.77 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके बाद अर्जुन सिंह के घर की तलाशी के दौरान 8.73 ग्राम चिट्टा और बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, दोनों जगह से कुल 14.50 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया है।

NDPS एक्ट में केस, SHO को टक्कर मारने की भी जांच : पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिसकर्मी को वाहन से टक्कर मारने और कथित तौर पर कुचलने के प्रयास को लेकर भी कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से नशे की खेप से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंवर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की

आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ था रायपुर निवासी सुरेंद्र का मकान ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त मकान मालिक रायपुर निवासी सुरेंद्र कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली जून से 500 एमएल पानी की प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंधः मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पहली जून, 2025 से सभी सरकारी कार्यक्रमों व होटलों में पॉलीथीन टेरेफ्थैलेट (पी.ई.टी.) विशेषता वाली 500 मिलीलीटर तक की पानी की छोटी बोतलों के प्रयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने धमांदरी में किया श्रीमदभागवत कथा का श्रवण

ऊना 1 नवंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज धमांदरी में श्रीमदभागवत कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन वीरेंद्र कंवर ने वृदांवन से आए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू बोले- ‘आपदा प्रबंधन एक्ट लागू होने से चुनाव संभव नहीं’ : आपदा प्रबंधन एक्ट हटेगा, वैसे ही पंचायत चुनाव करवा दिए जाएंगे

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पंचायत चुनावों को लेकर गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तल्खी देखने को मिली। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनाव स्थगित करने का कारण...
Translate »
error: Content is protected !!