चीन का राष्ट्रीय ध्वज जलाकर : दस लाख बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा

by

धर्मशाला : तिब्बती युवाओं ने आज धर्मशाला में चीन का राष्ट्रीय झंडा जलाकर चीन सरकार के पर अत्याचारों के आरोप लगाते हुए  गुस्सा  जताया।  युवाओं ने तिब्बत की आजादी के लिए आवाज बुलंद की।  सैकड़ों युवाओं ने धर्मशाला के कोर्ट चौक पर खड़े होकर चीन के खिलाफ नारेबाजी की। तिब्बती युवा कांग्रेस के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने रविवार को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की 20वीं नेशनल कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया।  इस दौरान टेंपल रोड से कचहरी अड्डा तक रोष प्रदर्शन किया गया। युवा कार्यकर्ताओं ने चीन सरकार के अत्याचारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कार्यकर्ताओं ने ‘हम क्या चाहते आजादी’, ‘हिंदी चीनी भाई-भाई, यही चीन का धोखा है’, ‘नरसंहार बंद करो’, ‘याद करो, याद करे, गलवां घाटी याद करो’, ‘जान भी देंगे खून भी देंगे, देश की मिट्टी कभी न देंगे’, ‘शी जिनपिंग हत्यारा है’ के नारे लगाए गए।  विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए तिब्बती आजादी के कार्यकर्ता तेनजिन सुंदू ने बताया कि चीनी सरकार तिब्बत के खिलाफ लगातार षड्यंत्र रच रही है। बावजूद इसके हम तिब्बतियों का आजादी का संघर्ष कभी ठंडा नहीं पड़ा है। चीनी सरकार की क्रूरता के खिलाफ अंतिम सांस तक यह संघर्ष जारी रहेगा।  तिब्बती युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद 1949 से लेकर अब तक हुए करीब दस लाख बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। तेंजिन सुंदू ने बताया कि अब तक 156 लोग चीन के खिलाफ विरोध जताते हुए आत्मदाह कर चुके हैं। तिब्बती प्रदर्शनकारियों ने इसके बाद कचहरी चौक पर ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के बाद भारतीय राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ और तिब्बत का राष्ट्रगान सि-शी फेल्डन’ भी गाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जानिए….. क्या चिंतपूर्णी ट्रैफिक प्लान में जिला दंडाधिकारी ने किए आंशिक बदलाव

ऊना, 8 जनवरी – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था जिसके तहत कुछ क्षेत्रों को वाहन प्रतिबंधित...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर 47 माउंट कार्मल स्कूल फीस बढ़ोतरी मामला : आठ प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि अवैध करार, जिला अदालत ने 349 अभिभावकों को दी बड़ी राहत

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  सेक्टर-47 स्थित माउंट कार्मल स्कूल द्वारा वर्ष 2017-18 में की गई फीस बढ़ोतरी के मामले में जिला अदालत ने 349 अभिभावकों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्कूल प्रबंधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने और मंदिर की व्यवस्था में इनोवेशन लाने के निर्देश दिए

ऊना : हिमाचल में स्थित मशहूर शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अधिकारियों को इंफ्रास्ट्रक्चर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता में की बैठक 

एएम नाथ। चम्बा  :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को ट्राइवल भवन सिहुंता में “सिहुंता सेक्टर” के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व...
Translate »
error: Content is protected !!