मातृभाषा के सम्मान के बिना सामाजिक स्थापना असम्भव- रौड़ी

by

कुल्लेवाल गांव में नवजोत साहित्य संस्था ओड़ ने करवाया साहित्यिक समागम-
गढ़शंकर : विधानसभा पंजाब के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी ने कहा कि मातृभाषा के सम्मान के बिना समाज की स्थापन असंभव है। वे कुल्लेवाल गांव में एक साहित्यिक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी मातृभाषा और संस्कृति के उचित आदान-प्रदान के अभाव में हम अपने मूल्यों को खोते जा रहे हैं। नवजोत साहित्य संस्था (रजि.) ओड़ के बैनर तले शहीद भगत सिंह जी की जयंती को समर्पित इस कार्यक्रम में कुल्लेवाल गांव के निवासियों ने अपनी साहित्यिक रचनाओं को सांझा कर माहौल को और प्रेरक बना दिया। इनमें हरविंदर सिंह, हरप्रीत कौर, हरमन, नवनीत, कृष्णा देवी, गुरनाम सिंह, अंकित कुमार, अमनदीप राय, विवेक कुमार, अमरीक हमराज आदि शामिल थे। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों व प्रतियोगियों को संगठन के अध्यक्ष सतपाल साहलों व सचिव सुरजीत मजारी के नेतृत्व में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं में केंद्रीय लेखक संघ (सेखों) के महासचिव प्रो. संधू वरयाणवी, ग्राम सरपंच जोगिंदर सिंह कुल्लेवाल, तर्कशील नेता सतपाल सलोह ने दर्शकों को जन आंदोलन का हिस्सा बन सामाजिक परिवर्तन का आह्वान किया। इस अवसर पर कवि दरबार में हरि कृष्ण पटवारी, दविंदर स्कोहपुरी, राम नाथ कटारिया, प्यारा लाल बंगड़, अमरीक हमराज, गुरनेक शेर आदि शामिल थे। गुरनाम सिंह और मा. नरेश ने इस मौके पर तर्कशील साहित्य का स्टाल लगाया। इस मौके पहुंचे मेहमानों को तर्कशील साहित्य से सम्मानित किया गया। इस मौके अन्य में कश्मीर कौर, जगतार सिंह, हरपाल कौर, बलविंदर सिंह बिल्ला, गुरदेव सिंह फौजी, राम लाल, मंगा सिंह, महिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, डॉ. राम लाल, मुकेश कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, हरजिंदर धंजल, हरिंदर मान पार्षद गढ़शंकर, मा राज कुमार, रंजीत कौर, रमन कुमार, प्रिंसिपल दलवारा राम, मास्टर राज कुमार, नंबरदार हरविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, प्रिंसिपल कमलजीत कुल्लेवाल, मा बलबीर सिंह, अमरजीत टेलर, कामरेड दिलबाग सिंह, सरबजीत सिंह सरपंच मुकंदपुर आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अखिल भारतीय गुज्जर सभा, पंजाब के प्रधान मीलू का श्री कृष्ण गौशाला पहुंचने पर सम्मान

गढ़शंकर: अखिल भारतीय गुज्जर सभा, पंजाब के प्रधान व पूर्व सरपंच ओम प्रकाश मीलू पम्मी पंडोरी के आज श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर में नतमसतक होने के लिए पहुंचने पर श्री कृष्ण गौशाला प्रबंधक कमेटी...
article-image
पंजाब

जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर की रछपाल कौर को अध्यक्ष व निरंजन कौर महासचिव सर्बसमिति से बनी

जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर की 17 मैंबरी कमेटी चयनित गढ़शंकर : जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर का डेलीगेट इजलास आयोजित किया गया। जिसकी अगुवाई कमलजीत कौर, रछपाल कौर व जसविन्द्र बोड़ा ने की।...
article-image
पंजाब

नाबालिग लडक़ी से हैरोइन बरामद 220 ग्राम : चाची ने नशा तस्करी में शामिल कर लिया

लुधियाना: 27 सितम्बर लुधियाना जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ ने नशा तस्करी के एक मामले में नाबालिग लडक़ी को नामजद किया है। बता दें कि एसटीएफ को नाबालिग के पास...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है होशियारपुर पुलिस : डीएसपी जागीर सिंह

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में डीएसपी जागीर सिंह ने कहा कि एसएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में होशियारपुर पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!