मानसिक तनाव को कम करने के साथ सकारात्मक वातावरण  के लिए खेलें महत्वपूर्ण : मण्डलायुक्त विनोद कुमार

by
राइफल-पिस्टल शूटिंग को भी अंतर ज़िला प्रतियोगिता का बनाया जाए हिस्सा
मण्डलायुक्त ने राज्य स्तरीय अंतर ज़िला खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत
एएम नाथ। चंबा :   मण्डलायुक्त विनोद कुमार ने कहा कि जीवन में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से खेलों का महत्व बहुत अधिक है। नागरिक सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के पेशेवर जीवन में खेल गतिविधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव को कम करने के साथ खेलें टीम भावना को भी मजबूत बनाती हैं। जिससे कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनता है।   
वह आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान  में   हिमाचल प्रदेश, उपायुक्त कार्यालय  के कर्मचारियों की  11 वीं राज्य स्तरीय अंतर ज़िला खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि  भाग लेते हुए बोल रहे थे।  इस दौरान उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपने सम्बोधन में मण्डलायुक्त  ने   सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए राइफल-पिस्टल शूटिंग   प्रतिस्पर्धाओं एवं अन्य खेल गतिविधियों को भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनाने का सुझाव दिया। साथ में उन्होंने उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ को अप्रैल माह के दौरान अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करने को कहा। मण्डलायुक्त ने इस दौरान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफियां प्रदान की।
मण्डलायुक्त विनोद कुमार  को इससे पहले राज्य  एवं ज़िला  उपायुक्त कार्यालय  कर्मचारी  संघ के  पदाधिकारियों ने  शाल-टोपी एवं चंबा की  अंतर्राष्ट्रीय  ख्याति प्राप्त उत्कृष्ट धातु शिल्प कलाकृति ‘चंबा थाल’  भेंट कर सम्मानित किया ।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने प्रतियोगिता  के दौरान  विभिन्न खेल   प्रतिस्पर्धाओं  में अपनी टीम का  नेतृत्व किया  तथा बैडमिन्टन   प्रतियोगिता के एकल वर्ग में उपविजेता रहे ।
प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सभी 12  ज़िलों से उपायुक्त कार्यालय  के 450 के करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, टेबल-टेनिस, एथलेटिक्स,  सांस्कृतिक  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त  ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा, सहायक आयुक्त  पीपी सिंह, सहायक आयुक्त  कुल्लू शशि पाल नेगी, एसडीएम प्रियांशु खाती  सहित हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता, महासचिव सुदेश तोमर,राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक जोगिंदर पाल, प्रेस सचिव सुशील कुमार  इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महेंद्र पाल गुर्जर ने संभाला नगर निगम ऊना के आयुक्त का कार्यभार : गिनाईं प्राथमिकताएं

रोहित जसवाल। ऊना, 13 जनवरी। ऊना के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को नवगठित नगर निगम ऊना के प्रथम आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने आयुक्त के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीर भूमि पालमपुर के मेजर अमन धर को मिला गैलेंट्री अवार्ड

आतंकवाद-रोधी अभियान में दिखाई थी अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता एएम नाथ। पालमपुर : भारतीय सेना की हरी वर्दी के प्रति जज्बा हो या फिर मातृभूमि के लिए खतरों से जूझने का जुनून। वीर भूमि पालमपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

EVM को लेकर बड़ा बयान- मेरे सामने होती रही गड़बड़ : कांग्रेस नेता राकेश कंबोज

हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद से कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी जारी है। इंद्री से कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश कंबोज ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। कंबोज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोल्वो बस से नशे की सप्लाई : 15 लाख के चिट्टे के साथ युवक और युवती गिरफ्तार

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 15 लाख रुपये के चिट्टे के साथ युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है.कुल्लू जिला के युवक और युवती वोल्वो बस में...
Translate »
error: Content is protected !!