मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट : केवल सिंह पठानिया

by

रैत में उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रत्येक विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश

एएम नाथ। धर्मशाला : ब्लॉक कार्यालय के समिति हाल में मानसून तैयारियों को लेकर उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग चौबीसों घंटे सतर्क एवं तैयार रहें।
उन्होंने प्रत्येक विभाग को एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उसका मोबाइल नंबर प्रशासन के साथ साझा करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित संपर्क स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सभी सड़कें यातायात के लिए सुचारू रूप से खुली रहें तथा जेसीबी सहित आवश्यक मशीनरी को चिन्हित स्थानों पर तैनात रखा जाए, ताकि भूस्खलन या अन्य बाधाओं की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
जल शक्ति विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि विशेषकर बरसात के दिनों में पेयजल भंडारण टैंकों का नियमित क्लोरीनेशन सुनिश्चित किया जाए तथा क्लोरीनेशन के समय संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को भी सूचित किया जाए, जिससे उनकी सहभागिता बनी रहे।
उन्होंने विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने और तकनीकी खराबी आने पर तत्काल उसे दूर करने के निर्देश दिए।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राशन एवं रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा गैस वितरण का रूट चार्ट पहले से सार्वजनिक करने के लिए कहा, ताकि लोगों को समय पर जानकारी मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग को बरसात से जुड़ी बीमारियों की दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सर्पदंश के उपचार हेतु एंटी-वेनम इंजेक्शन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।
केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने मोबाइल फोन हमेशा सक्रिय रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आमजन को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए टीमवर्क सबसे महत्वपूर्ण है।
बैठक में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर ने विधायक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों एवं सुझावों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा मानसून के दौरान उपमंडल स्तर के सभी विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करेंगे।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला परिषद सदस्य, नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद तथा विभिन्न पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बहादुर भारद्वाज के भजनों पर भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, कृतिका ठाकुर ने भी बांधा समां

सती माता मंदिर भौंई में छठे विशाल जागरण एवं भंडारे का सफल आयोजन, समिति ने जताया आभार भौंई में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ विशाल जागरण, समिति ने सहयोगियों का किया धन्यवाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत सोलन खण्ड में 06 माह से 03 वर्ष के 3447 बच्चों, 03 से 06 वर्ष तक के 639 बच्चों व 1253 माताओं को लाभान्वित किया : कविता ठाकुर

सोलन : समेकित बाल विकास परियोजना सोलन की अनुश्रवण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा पोषण अभियान-2.0 की खण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, जय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत

कहा, राजनीतिक विरोध मर्यादा में रहकर करें कांग्रेस नेता पटना में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी करने का आरोप एएम नाथ। चम्बा :  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

एएम नाथ। शिमला : हमीरपुर जिले के भोरंज तहसील से सम्बन्ध रखने वाले समर्थ अत्री, जिनका चयन देहरादून में 17 से 20 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी...
Translate »
error: Content is protected !!