मानसून को लेकर सभी विभाग रहें सतर्क, 14 जून को कोटरोपी में बचाव व राहत कार्यों को लेकर मॉक अभ्यास किया जाएगा – एसडीएम पधर

by
पधर, 11 जून :  एसडीएम कार्यालय पद्घर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया l बैठक में मानसून सीजन में आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए ताकि आपदा के समय राहत व पुनर्वास के कार्य को त्वरित पूर्ण किया जा सके
एसडीएम पद्धर ने कहा कि आने वाले मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए उपमंडल पद्धर के सभी विभाग सतर्क रहें तथा समय रहते सभी प्रबंध पूरे कर लें साथ ही खंड विकास विभाग , स्वास्थ विभाग ,जलशक्ति,बिजली बोर्ड, वन विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग, सहित सभी विभाग किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें उन्होंने कहा कि आपदा से संबंधित कोई भी सूचना होगी उसे एसडीएम पद्धर कार्यालय को देनी होगी उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून मौसम के दौरान सडक़ों की आवाजाही को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 -मंडी-पठानकोट , कोटरूपी ,उरला,घटासनी से अपनी सीमा तक व पद्धर-भराड़ू-नोहली रोड़, घटासनी-बरोट,घोघरधार-पद्धर रोड़,द्रंग-कमाद रोड के किनारे होने वाली लैंड स्लाइड को लेकर भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिये। एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पेयजल स्त्रोतों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित बनाएं तथा नियमित तौर पर इन्हे चैक करते रहें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अपनी टीम तैयार रखने के आदेश दिये और कहा एक एम्बुलेंस को भी चौबीस घंटे तैयार रखने के आदेश जारी किये है इसके अतिरिक्त बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी मानसून मौसम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने के लिए विद्युत लाईनों के आसपास पेड़ों की आवश्यक कांट-छांट समय पर करने को भी कहा। साथ ही सभी विद्युत लाइनों की समय रहते आवश्यक मरम्मत इत्यादि करने के भी निर्देश दिये।
उन्होंने जानकारी देते वह कहा की मानसून से पहले बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए 12 जून को टेबल टॉप अभ्यास किया जाएगा जबकि 14 जून को उपमंडल पधर के कोटरोपी में राहत कार्यों को लेकर मॉक अभ्यास भी किया जाएगा ताकि आपातकालीन स्थितियों में प्रत्येक विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्य को निपुणता के साथ पूर्ण कर सके
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल में दो नई ग्राम सभाओं का गठन, परिसीमन प्रक्रिया शुरू : DC किरण भड़ाना

केलांग, 19 मार्च :  लाहौल-स्पीति जिला में ग्राम पंचायत क्षेत्रों के पुनर्गठन के तहत दो नई ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति कि गई जान

एएम नाथ। हमीरपुर :   हमीरपुर जिला में थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत टीकर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति कि जान चली गई है। हालांकि उपचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन का एक साल: धर्मशाला पहुंचेंगे 30 हजार लोग: पठानिया

धर्मशाला, 06 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का एक साल राज्य स्तरीय कार्यक्रम का धर्मशाला में भव्य आयोजन किया जाएगा इसमें राज्य भर से तीस हजार के करीब लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली जून से ऑनलाइन भर सकेंगे 33 सवालों की जानकारी : हिमाचल में घर बैठे भी कर सकते हैं जनगणना

एएम नाथ । शिमला, 29 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 का पहला चरण 16 जून से शुरू होने जा रहा है। यह चरण 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में...
Translate »
error: Content is protected !!