मान गए दलवीर गोल्डी : राजा वड़िंग, पूर्व सीएम भट्‌टल व पार्टी के उम्मीदवार खैरा गोल्डी को पहुंचे थे मिलने

by

संगरूर :  धुरी के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता दलवीर सिंह गोल्डी पार्टी से लोकसभा हलके से टिकट कटने के बाद नाराज चल रहे थे। उन्होंने गत दिवस सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपनी बात भी रखी थी। वहीं, बुधवार को पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्‌टल व पार्टी के उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैरा उनसे मिलने के लिए पहुंचे।  इसके साथ ही दलवीर सिंह गोल्डी को मनाने की कोशिश की तो गोल्डी भी मान गए । फिर गोल्डी ने ऐलान किया कि पार्टी द्वारा जहां भी उनकी डयूटी लगाएगी, वह पूरी तनदेही के साथ उसे पूरा करेंगे। इस मौके दलवीर सिंह गोल्डी की पत्नी भी मौजूद रही। उन्होंने भी वायदा किया वह सुखपाल सिंह खैहरा को संगरूर से अब एमपी बनाकर भेजेंगे।

मंगलवार को दलवीर सिंह गोल्डी ने टिकट कटने के बाद एक भावुक वीडियो शेयर कर किया था। जिसके बाद पंजाब कांग्रेस में ही नया विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने एक तरफ पार्टी को अपने इमानदार वर्कर के जज्बातों से खिलबाड़ न करने की नसीहत दी थी।  वहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी का ही एक नेता उन्हें परेशान कर रहा है। पार्टी की तरफ से टिकट कटने से खफा गोल्डी ने स्पष्ट कहा था कि वे यूनिवर्सिटी से निकले लीडर हैं। चार बार उनकी टिकट काटी गई, लेकिन फिर भी पार्टी के साथ खड़े हैं। चुनावों से पहले उन्हें कई पार्टियों ने जॉइन करने का निमंत्रण दिया, लेकिन वे उनके असूलों के खिलाफ था। आज जब उनकी टिकट फिर कटी है, वे पार्टी के साथ ही खड़े रहेंगे और सुखपाल खैहरा के लिए प्रचार करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मुकाबलों में होशियारपुर के 17 बच्चों ने हासिल किए पदक : डिप्टी कमिश्नर ने बच्चों का बढ़ाया हौंसला व भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

होशियारपुर, 09 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में लवली यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में आयोजित नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मुकाबलों में होशियारपुर के विजेता बच्चों बच्चों का हौंसला बढ़ाया व अंतरराष्ट्रीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एंट्री टैक्स को लेकर हो रहे विरोध को लेकर कहा कि सरकार द्वारा इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने...
article-image
पंजाब

डीजीपी नरेश अरोड़ा ने अपने पुलिस सफर, पंजाब सरकार की मुहिमों और मानवाधिकार कार्यों पर रखी स्पष्ट राय

दलजीत अजनोहा l होशियारपुर/चंडीगढ़:पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर, सेक्टर-9 चंडीगढ़ में विशेष बातचीत के दौरान पंजाब के स्पेशल डीजीपी नरेश अरोड़ा ने अपने पुलिस सफर, सरकार की प्राथमिकताओं और विभागीय कार्यशैली से जुड़ी कई अहम जानकारियां...
Translate »
error: Content is protected !!