मान सरकार दोबारा पंजाब को काले दौर में धकेलना चाहती–निपुण शर्मा

by

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के विरोध में भाजपा ने मान सरकार का पुतला जलाया

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : बीती रात जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया।

इस मौके भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान और उनकी पुलिस का इंटेलिजेंस विभाग पूरी तरह से फेल हो चुका है। पंजाब में कानून व्यवस्था और अमन शांति की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मान सरकार के दावे आज एक बार फिर से खोखले साबित हुए हैं। पंजाब में यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी 13 बार पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस थाने,मंदिर और इस बार भाजपा नेता का घर टारगेट करके जिस तरीके से यह सुनियोजित तरीके से हमले हो रहे हैं। पंजाब इंटेलिजेंस पूरी तरह से फेल साबित हुई है।
शर्मा ने कहा कि पंजाब की अमन शांति और कानून व्यवस्था को भंग करने के लिए बाहरी शक्तियों लगी हुई है और उनको प्रोत्साहन देने का काम खुद मान सरकार कर रही है।
शर्मा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री मान पंजाब की अमन शांति और सुरक्षा को लेकर गंभीर होते तो शायद पहले ही ग्रेनेड हमले को लेकर सख्त कदम उठाते और यह चौदहवां हमला पंजाब में ना होता लेकिन सत्ता के नशे में चूर भगवंत मान अपने राजनीतिक आका केजरीवाल की खुशामद में व्यस्त है। दिल्ली से भागे हुए सारे आपदा वाले भ्रष्टाचारी नेता पंजाब प्रशासनिक विभागों में कब्जा किए बैठे हैं यहां तक की पंजाब पुलिस भी मुख्यमंत्री को रबर स्टैंप समझती है, जबकि दिल्ली के भगोड़े भ्रष्टाचारी नेताओं के इशारे पर काम कर रही है।
भाजपा प्रदेश सचिव मीनू सेठी ने कहा कि मान सरकार पंजाब को 1980 के दशक वाले आतंकवाद के दौर में दोबारा झोंकने का काम कर रही है और उस आग की लपटों में यह दिल्ली से भागे और हारे हुए नेता हाथ सेंकने का काम कर रहे हैं। पंजाब की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उस आतंकवाद के काले दौर में पंजाब हिन्दू–सिख भाईचारे के सहयोग से उभरा है।
सेठी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पंजाब की अमन शांति को किसी कीमत पर भी खराब होने नहीं देंगे। भाजपा ने मांग की है इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से करवाई जानी चाहिए ।इस मौके जिंदू सैनी, सुरेश भाटिया,अश्वनी ओहरी,उमेश जैन,जसविंदर सिंह,अश्वनी गैंद,सुधीर शर्मा, मीना सूद,सुरिंदर कौर,सुनीता,एडवोकेट आर.पी धीर, एडवोकेट डी. एस बागी,एडवोकेट विशाल शर्मा,भारत भूषण वर्मा, अंकुश वालिया,कमल वर्मा, एस.एम सिद्धू,प्रेम बजाज,रजत शर्मा,तरसेम मोदगिल,यशु जैन,राजा सैनी,शिवम ओहरी, गगनदीप सैनी, रमेश ठाकुर,पवन शर्मा,,कर्ण मेहता,कमल सैनी,बलराम शर्मा,अमित खुल्लर,वरुण पंडित, हैरी कुमरा,गौरव गुप्ता,दिलबाग सिंह बागी,सुदामा राय,कुर्बान,अंगद कुमार,राजन शर्मा,उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चौकीदारा यूनियन पंजाब ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी को मांगों का ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर : लाल झंडा ग्रामीण चौकीदारा यूनियन पंजाब (सीटू) ने डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी को अपनी मांगों के संबंध में मांगपत्र सौंपा। मांगों संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह नीलों, सर्वजीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब गुरुघर की तर्ज पर तैयार होगा समागम स्थल : गुरुघर का होगा अनुभव

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ज्योतिसर और इंदाबादी के बीच लगभग 170 एकड़ ज़मीन पर एक खास कार्यक्रम होगा। इंदाबादी गीता उपदेश की जगह है। प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब

MLA Bram Shanker Jimpa holds

Says roads should be motorable and pots free Punjab government constructing more than 45000 km of roads across Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann takes up matter of Jalandhar-Una road with Union Minister Nitin...
article-image
पंजाब

यह तो राजे हैं, गनमैनों के साथ स्कूलों में जाते रहे हैं…… गनमैनों के साथ धर-उधर घूमते रहते : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विरोधियों पर कसा तंज

लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत मान महिमा सिंह वाला गांव पहुंचे, जहां बैलगाड़ी दौड़ की बहाली को लेकर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किला रायपुर के ये...
Translate »
error: Content is protected !!