मामला : ब्रिटेन में सिख बस चालक पर जानलेवा हमले का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान, दोषी को सजा दिलवाने के लिए विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया मामला

by

होशियारपुर 24 सितम्बर :  पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने ब्रिटेन में एक सिख बस चालक पर हुए हमले की घोर निंदा करते हुए मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। खन्ना ने भारत सरकार के केंद्रीय विदेश मंत्रालय से इस मामले को ब्रिटेन सरकार के समक्ष उठाने तथा दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करवाने की मांग की है।
खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के टेलफोर्ड में एक सिख बस चालक पर एक विदेशी व्यक्ति द्वारा हमला कर सिख चालक के साथ मारपीट की गई और उसे वाहन से बाहर निकाल दिया गया। श्री खन्ना ने उक्त मामला ध्यान में आते ही तुरंत इस मामले को केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुभ्रमण्यम जयशंकर के ध्यान में लाते हुए इस मामले में सिख चालाक के साथ मारपीट करने वाले दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी करवाई को यकीनी बनाने की मांग की है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सैकंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में एनसीसी कैडेटस को प्रमाण पत्र बांटे  

गढ़शंकर, 7 फरवरी: सरकारी सीनियर सैकंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में स्कूल प्रिंसीपल कृपाल सिंह ने नेतृत्व में एनसीसी प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार बंगा लैक्चर्र कामर्स द्वारा एनसीसी कैडेटों को वार्षिक शिविर के...
article-image
पंजाब

कांग्रेस 2027 के लिए ऐसा घोषणापत्र तैयार करेगी…जिसमें समाज के हर वर्ग की राय शामिल होगी : सांसद अमर सिंह

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपना जन घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सांसद डॉ. अमर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ऐसा घोषणापत्र तैयार...
article-image
पंजाब

पंजाब में समय से पहले आचार संहिता लागू करने की सिफारिश करें राज्यपाल: जाखड़

भाजपा नेता ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, अबोहर में नशा विरोधी मैराथन को अनुमति नहीं मिलने का मुद्दा उठाया चंडीगढ़, 29 अक्टूबर। पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य में कानून-व्यवस्था...
article-image
पंजाब

2 पुलिसकर्मियों की हत्या मामला : इंद्रजीत का भाई भी गिरफ्तार, 6 दिन का पुलिस को रिमांड मिला

गुरदासपुर :  दोरांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिस मुलाजिमों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जिला पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले...
Translate »
error: Content is protected !!