मामूली विवाद में हत्या -उद्योगपति ने फोरमैन को गोली मार की हत्या : शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे उद्योगपति संत प्रकाश और मुंशी राकेश कुमार पुलिस ने किए ग्रिफ्तार

by

टाहलीवाल : जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में एक उद्योगपति ने चावल मिल में काम करने वाले फोरमैन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। फोरमैन की हत्या को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को छिपाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस ने शव को गाड़ी सहित पंजाब के नंगल के नजदीक स्थित फ्लाई ओवर के नीचे से बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके इलावा हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल भी पुलिस के कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक उद्योगपति और फोरमैन के बीच सोमवार आधी रात को मामूली कहासुनी हो गई थी ।
दरअसल, श्रमिक शैलर में काम कर रहा था, लेकिन चावलों में जौ के दाने अधिक आने के कारण उद्योगपति फोरमैन को चेतावनी दी और कार्य ठीक से करने के लिए कहा. लेकिन बाद में उद्योगपति ने आपा खो दिया और फोरमैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर अपनी पिस्तौल निकाल कर श्रमिक को गोली मार दी. इस दौरान श्रमिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हत्या के बाद सीमा से सटे पंजाब अंजोली मोड़ के फ्लाईओवर के पास शव को ठिकाने लगाने में जुटे मालिक और मुंशी को पुलिस ने दबोचा है। पिस्तौल लाइसेंसी है या फिर अवैध पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने मौके पर चले दो कारतूस बरामद किए हैं।
मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने दलबल के साथ मौके का मुआयना करते हुए तथ्य जुटाए। वही इस मामले को लेकर फॉरेंसिक टीम की भी मदद लेने की बात कही गई है। मृतक कामगार 40 वर्षीय हरिनंदन उर्फ भूरा निवासी जिला बेतिया बिहार का बताया जा रहा है, जबकि आरोपी उद्योगपति की पहचान 48 वर्षीय संत प्रकाश पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी टाहलीवाल के रूप में की गई है।
चावल मिल में कार्यरत संतोष कुमार निवासी गांव एवं डाकघर ईटारा, तहसील कानपुर, उत्तर प्रदेश ने पुलिस का दी गई शिकायत में बताया कि मिल में बीते लंबे समय से चावल छंटाई का काम करता है। सोमवार देर रात 12:30 बजे के करीब शैलर की तरफ से आवाज आई, इस पर वहां पहुंच देखा तो मालिक संत प्रकाश फोरमैन हरी नंदन उर्फ धूरा पर चावल में धान मिक्स होने सहित गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगा। इस दौरान यहां पर अन्य मजदूरों रितेश कुमार, हीरा राम और मुंशी राकेश कुमार भी झगड़े में बीच बचाव कर रहे थे।
इसी बीच मालिक संत राम ने पिस्तौल से धूरा को गोली मार दी और संत प्रकाश और मुंशी राकेश कुमार को साथ लेकर गंभीर हालत में हरिनंदन उर्फ भूरा को अस्पताल ले गए। गाड़ी में ही चेक करने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया। पुलिस को सुचना मिली तो पुलिस तुरंत हरकत में आते हुए अंजोली मोड़ स्थित फ्लाईओवर के पास संत प्रकाश और राकेश कुमार ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया। इसकी भनक पुलिस को लग गई। दोनों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया । शव को ऊना शवगृह से टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका सरकार के तीन अंग : कुलदीप पठानिया

बलेरा, मोरथू, शाहपुर तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही एएम नाथ। धर्मशाला :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा, मोरथू, शाहपुर तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के करीब 182 बच्चों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आरटीआई अपील की वर्चुअल माध्यम से सुनवाई की होगी व्यवस्था – राज्य सूचना आयुक्त डॉ. एस.एस. गुलेरिया

मंडी, 25 नवंबर। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. एस.एस. गुलेरिया ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई एक्ट) 2005 के तहत हिमाचल में आरटीआई अपील की वर्चुअल माध्यम से सुनवाई की व्यवस्था होगी। संभवतः...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11000 करोड़ की कंपनी पर कब्ज़ा, : बेटे के खिलाफ लड़ाई में मां की जीत – बेटा बोर्ड से बाहर, मां बीना मोदी को प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से चुना

लंदन में स्थापित और भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान अपना कारोबार बढ़ाने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड अब भारतीय कंपनी मोदी एंटरप्राइजेज का हिस्सा बन गई है। लेकिन कंपनी के इस मुद्दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने गानवी का दौरा कर लिया नुकसान का जायजा : गानवी में जल्द स्थापित होंगे 2 लकड़ी के पुल – विक्रमादित्य सिंह*

शिमला, 03 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रामपुर क्षेत्र के गानवी में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गानवीमें भारी बारिश से लगभग...
Translate »
error: Content is protected !!