मार्च 2026 तक चलेंगी 297 इलेक्ट्रिक बसें : एचआरटीसी को ग्रीन हाइड्रोजन बसों की संभावना तलाशने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को हिमाचल के चुनौतीपूर्ण और पहाड़ी क्षेत्रों के मद्देनजर राज्य के लोगों के लिए परिवहन सेवाओं में विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। निगम की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी प्रदेशवासियों की जीवन रेखा है और राज्य सरकार यात्रियों के लिए सुचारू और बेहतरीन सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च, 2026 तक 297 टाइप-1 इलेक्ट्रिक-बसें संचालित की जाएंगी, जबकि 30 टाइप-2 इलेक्ट्रिक-बसों की खरीद प्रक्रिया जारी है। यह कदम पर्यावरण संरक्षण और निगम को आत्मनिर्भर बनाने में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने एचआरटीसी अधिकारियों को निकट भविष्य में ग्रीन हाइड्रोजन बसें शुरू करने की व्यवहार्यता का पता लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मार्च, 2026 तक प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री ने रियायती पास के लिए आवेदन करने के लिए एकल बस पास प्रणाली और वास्तविक समय बस निगरानी प्रणाली विकसित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर कार्य और प्रभावी प्रबन्धन सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग करने तथा एचआरटीसी मुख्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के ठियोग में एचआरटीसी कार्यशाला स्थापित की जाएगी। राज्य सरकार निगम को एक व्यवहार्य संस्थान बनाने के लिए हर तरह से सहयोग कर रही है।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी बैठक के दौरान बहुमूल्य सुझाव दिए और निगम के कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सलाहकार अधोसंरचना अनिल कपिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नज़ीम, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रान्तियों के बारे में सरकारी कॉलेज लिल्हकोठी में छात्राओं को किया जागरूक :’वो दिन’ योजना के तहत शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :   महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा द्वारा वीरवार को राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में ‘वो दिन’ कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटखाई में चिट्टे के साथ तीन तस्कर काबू

एएम नाथ। शिमला : शिमला जिले के कोटखाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के मामले में बड़ा एक्शन किया है। यहां पुलिस ने 31.46 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्करों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भर्ती कानून रद्द, सुक्खू सरकार पर जयराम का जोरदार हमला : हाईकोर्ट के फैसले को बताया “असंवैधानिक नीतियों पर तमाचा”

कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ का आरोप, मेले में भी हुए शामिल एएम नाथ। मंडी :.पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा “भर्ती और सेवा शर्तें कानून 2024”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले की हर पंचायत में बनेगी नशा निवारण समिति : डीसी जतिन लाल

ऊना, 18 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिले की सभी 245 पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया जाएगा। इस संदर्भ में विभिन्न विभागों को निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!