एचपीएसईबी के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री का उन्हें यह महत्त्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री और प्रदेश के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक संजय अवस्थी, और पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की बड़ी उपलब्धि… प्रदेश बना पूरी तरह साक्षर राज्य.:साक्षरता दर 99.3 प्रतिशत पर पहुंची : मुख्यमंत्री सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश को “पूरी तरह से साक्षर राज्य” घोषित करते हुए कहा कि राज्य ने 99.3 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल कर ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में रोटरी क्लब की भूमिका सराहनीय – आशीष बुटेल*

*विधायक ने रोटरी क्लब पालमपुर के इंस्टॉलेशन समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत* एएम नाथ। पालमपुर, 24 अगस्त:- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने शनिवार देर सायं पालमपुर के एक निजी होटल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में 27-28 अक्तूबर को आयोजित होगा रेडक्रास मेला

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 अक्तूबर। जिला रैडक्रास सोसायटी, धर्मशाला द्वारा 27 अक्तूबर 2024 को पुलिस मैदान धर्मशाला में प्रातः 10ः00 बजे से लेकर सांय 06ः00 बजे तक रैडक्रास मेला आयोजित होना निश्चित हुआ है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बनीं हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह, माइग्रेन समेत इन 38 दवाओं के सैंपल फेल

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में बनीं  माइग्रेन, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, पेट की गैस, विटामिन डी- 3 और संक्रमण समेत 38 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। माइग्रेन की दवा...
Translate »
error: Content is protected !!