मार्डन अस्पताल में आज से होगा कोविड मरीजों का इलाज, अन्य प्राइवेट अस्पताल भी करें पहल: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कोविड बचाव संबंधी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध

आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजाना के लाभार्थी सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में करवा सकते हैं कोविड का नि:शुल्क इलाज
मार्डन  अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए अन्य जरुरी सुविधाओं के अलावा 21 बैड की सुविधा  उपलब्ध, लैवल तीन के मरीजों के लिए हैं आठ बैड
होशियारपुर : कोविड बचाव संबंधी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध है और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि ज्यादा से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल भी कोविड मरीजों के इलाज के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में होशियारपुर का पी.आर.के.एम. मार्डन अस्पताल कोविड मरीजों के इलाज के लिए सामने आया है, जिसके पास मरीज के इलाज के लिए हर जरुरी सुविधा मौजूद है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मंगलवार से कोविड मरीजों का इलाज शुरु हो जाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधकों की प्रशंसा करते हुए अन्य प्राइवेट अस्पताल जिनके पास कोविड इलाज संबंधी सभी पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं है, को आगे आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह अन्य प्राइवेट अस्पताल भी पहल करते हुए आगे आएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड की महांमारी से बचाया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के लाभार्थी सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 संबंधी अपना व अपने परिवार का नि:शुल्क इलाज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मार्डन अस्पताल भी इन सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों के सूची में शामिल हैं, इस लिए इस अस्पताल में भी सरबत सेहत बीमा योजना के लाभार्थी नि:शुल्क इलाज करवा सकते हैं। उन्होंने जिले के अन्य प्राइवेट अस्पतालों को अपील करते हुए कहा कि वे कोविड के मुश्किल दौर में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगे आएं और कोविड मरीजों के इलाज में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
अपनीत रियात ने बताया कि मार्डन अस्पताल में जरुरी मैडिकल स्टाफ के अलावा कोविड मरीजों के लिए लैवल एक, दो व तीन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 21 बैड की सुविधा  उपलब्ध है, जिनमें लैवल तीन के मरीजों के लिए आठ बैड उपलब्ध है, इसके अलावा यह अस्पताल कोविड आई, सी.यू वैंटीलेटर के साथ, एच,एफ.एन.ओ, सैंटरलाइज्ड आक्सीजन व अन्य जरुरी सुविधाओं से लैस हैं। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में जनरल वार्ड नहीं है बल्कि सभी वर्गों के लिए अलग से कमरे हैं। उ्रन्होंने कहा कि कोविड मरीजों के इलाज के लिए मार्डन अस्पताल को जिला प्रशासन के साथ जोडऩे में पूर्व सिविल सर्जन डा. अजय बज्गा ने विशेष भूमिका निभाई है, जो कि एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में वैक्सीनेशन के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग की 100 टीमें काम कर रही है वहीं रोजाना 3 हजार लोगों के कोविड टैस्ंिटग की जा रही है। उन्होंने जिला वासियों को कोविड संबंधी स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य परामर्श व अन्य जरुरी हिदायतों का पालन करने की अपील भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर रैली की सफलता के लिए हलका चब्बेवाल बसपा मीटिंग में पहुंचे डॉ. करीमपुरी

गुरु साहिबान विरोधी टिप्पणियों की की गई निंदा हुशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  बहुजन समाज पार्टी हलका चब्बेवाल के अधिकारियों की मीटिंग एडवोकेट पलविंदर माना जिलाध्यक्ष और हलका प्रभारी के नेतृत्व में कम्युनिटी सेंटर चब्बेवाल में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने जांच कर वसूली 185 करोड़ की संपत्ति : सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड पर बड़ी कारवाई

चंडीगढ़ : ईडी ने सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड से भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को 185.13 करोड़ रुपए की संपत्तियों को लौटा दिया है। चंडीगढ़ ईडी द्वारा देर रात जारी किए...
article-image
पंजाब

ADM Amarbir Kaur Bhullar Issues

Legal action to be taken against violators Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 3 : In view of the potential spread of serious diseases like dengue, malaria, and chikungunya due to accumulated garbage, filth, and stagnant water...
article-image
पंजाब

लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर पिस्तौल के बल पर 2 लाख लूटे : वारदात सीसीटीवी कैद

लांबड़ा Iकपूरथला मार्ग पर पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लुटेरों ने वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर दहशत फैला दी है। काला सिंघा रोड स्थित धालीवाल गेट के पास राज एंड विज पेट्रोल पंप...
Translate »
error: Content is protected !!