मासूम दो बहनों की कार में तड़प-तड़पकर मौत : मरम्मत के लिए खड़ी कार में लॉक हुईं थी दोनों बहनें

by

अलवर : राजस्थान के अलवर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है. यहां कार में दम घुटने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है. यह मामला अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुदनपूरी इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां खेलते-खेलते पास स्थित एक कार सर्विस सेंटर पहुंच गईं. वहां खड़ी एक लाल रंग की कार में घुस गई थीं।

दोनों जैसे ही कार के अंदर बैठी कार का दरवाजा अचानक बंद हो गया और बच्चियां उसे दोबारा खोल नहीं पाईं. दोनों गाड़ी के अंदर ही फंसी रह गईं. इतनी गर्मी और तपिश में कार के अंदर ही उनका दम घुट गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दोनों लड़कियां का में घुसती हुई दिखाई दे रही हैं।

पिता के साथ रहती थीं दोनों बच्चियां

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है. लड़कियों की पहचान टीना बाई (8) और लक्ष्मी (5) के रूप में हुई है और उनके पिता एक हेयर सैलून चलाते हैं. पिता ने बताया कि वो बच्चियों के पिता ने बताया कि वो मूल रूप से बेड़म के रहने वाले हैं और वर्तमान में खुदनपूरी में किराए के मकान में अपनी दोनों बेटियों के साथ रह रहे थे. दोनों बच्चियां सगी बहनें थीं, जबकि उनकी मां का चार साल पहले ही निधन हो चुका है।

पिता ने बताया कि रोज की तरह वो सुबह बच्चों को घर पर छोड़कर काम पर चले गए थे, लेकिन जब वो 11 बजकर 30 मिनट पर दोपहर के खाने के लिए घर लौटे तो बच्चियों को गायब पाया. इसके बाद उन्होंने तलाशी शुरू की तो लड़कियां खड़ी कार के अंदर बेहोश मिलीं. उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस नेताओं की कटी जेबें : हमीरपुर में कांग्रेस प्रचार कमेटी की जनसभा दौरान, एक नेता का 60,000 रुपये का मोबाइल चोरी

रिष्ठ नेता का महंगा मोबाइल चोरी हमीरपुर : कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सिंह सुक्खू की वीरवार को गांधी चौक हमीरपुर पर आयोजित जनसभा में 7 पदाधिकारियों...
हिमाचल प्रदेश

ग्रिडर मैन, आप्रेटर व हेल्पर के भरें जाएंगे 12 पद

ऊना, 8 नवंबर: मैसर्ज मैजिक ब्लेड प्राईवेट लिमिटेड बाथड़ी व मैसर्ज मुस्कान इंजिनीरिंग बाथड़ी ने ग्रिडर मैन, आप्रेटर व हेल्पर के 12 पद अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के लिए 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ पंजाब की मेगा स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा

चंडीगढ़ : भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री सेहत योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित करके सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर :बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज ,गढ़शंकर के एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते विभाग के प्रमुख प्रो कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि छात्र नितिन ने 79.33% अंक प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!